कसया/कुशीनगर । विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय शामपुर में तहसीलदार कसया मान्धाता प्रताप सिंह व विद्यालय के प्रधानाध्यापक रत्नेश कुमार तिवारी ने जन्मदिन पर वृहद पौधरोपण किया तथा बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की सीख देते हुए उनको शिक्षण सामग्री भी भेंट की। इसी क्रम में विद्यालय में केक काटकर तहसीलदार व शिक्षक ने सभी बच्चों को अपने हाथ से केके खिलाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चों के साथ जन्मदिन मनाना एक सुखद एहसास है। पौधों के महत्व को बताते हुये बच्चों से लगाये हुए पौधों की देख भाल करते रहने की बात कही और भेंट की गई शिक्षण सामग्री का प्रयोग कर जीवन में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।
सोना एसोसिएट के संजीव द्विवेदी ने बच्चों को पर्यावरण और शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ने की बात कहते हुये जरूरत पड़ने पर शिक्षण सामग्री इत्यादि उपलब्ध कराते रहने की बात कही ।ग्राम प्रधान संजय यादव ने कहा कि नयी दिशा द्वारा जन्मदिन पर पौधरोपण का अभियान बहुत ही सराहनीय है और हम सब इससे जुड़ेंगे। उन्होंने संस्था के सामाजिक कार्यों में विशेषकर समय -समय पर लगाये जाने वाले स्वास्थ्य शिविर में यथा सम्भव सहयोग की बात भी कही।कार्यक्रम को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गोरखपुर मंडल अध्यक्ष प्राथमिक संवर्ग राजेश शुक्ल, व अजय सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नयी दिशा उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र व उपस्थित सभी का स्वागत व आभार प्रधानाध्यापक रत्नेश कुमार तिवारी ने किया।
इस अवसर पर लेखपाल घनश्याम शुक्ल, पप्पू सिंह, मिथलेश यादव, दिनेश सिंह, आशुतोष यादव, शेषनाथ दुबे, हरिलाल शर्मा, राम प्रीत सिंह, राम प्यारे सिंह, रियासत अली, रामपति सिंह, भीम सिंह, प्रेम यादव, दुलारी देवी, द्रोपती देवी, ज्योति कुशवाहा, संगीता देवी, संगीता यादव, आशा देवी इत्यादि उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत केंद्र…
सालिकपुर पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया पिकप वाहन सहित शराब की…
सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…
कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…