News Addaa WhatsApp Group

धूमधाम से मनाया गया विधायक पी.एन पाठक का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 22, 2022  |  4:59 PM

1,006 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
धूमधाम से मनाया गया विधायक पी.एन पाठक का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
  • विधायक पी.एन पाठक के जन्मदिवस पर हुई विशेषपूजा एवं किया गया वृक्षारोपण व फलवितरण

कसया/कुशीनगर । विधायक पंचानंद पाठक के जन्मदिन पर बड़ी संख्या में लोगों ने विधायक को बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर सुदृढ़ीकरण नहीं, भ्रष्टाचार का सुदृढ़ीकरण! भ्रष्टाचार पार्ट (चार)...

रविवार को कुशीनगर विधानसभा के विधायक पंचानंद पाठक के जन्मदिन पर श्री राम जानकी मठ पर कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष पूजा का आयोजन किया गया,भाजपा के मंडल अध्यक्षों ने विधायक कुशीनगर के जन्मदिन के शुभ अवसर पर श्रीराम जानकी मठ परिसर में नई दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के बैनर तले मठ परिसर में वृक्षारोपण भी किया साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया,इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक और मिठाई खिलाकर विधायक के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी साथ ही कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को फल वितरित किया गया.

सभी लोगो ने विधायक के दीर्घायु की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी और कहा कि हृदय तल से जन्मदिवस पर बारंबार बधाई हो।

इस अवसर पर विनोद गुप्ता,चंद्रप्रताप दुबे,रामायण कुशवाहा,सुमित त्रिपाठी,राज पाठक,रत्नेश श्रीवास्तव,टीएन राव,राकेश जायसवाल,ओम प्रकाश वर्मा,छेदी शर्मा,विनोद गिरी,विपुल दुबे, रवींद्रनाथ शुक्ला,महेंद्र गुप्ता,अभिनव द्विवेदी,अमरचंद हिंदुस्तानी,कुश कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद है।।

संबंधित खबरें
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद

बोदरवार, कुशीनगर :- देश और प्रदेश में स्थित भाजपा की सरकार में विकास की…

कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली
कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली

कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking