News Addaa WhatsApp Group

ध्वस्त आंगनबाड़ी केन्द्र की जांच करने पहुंची जिला कार्यक्रम अधिकारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 2, 2020  |  5:29 PM

1,059 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ध्वस्त आंगनबाड़ी केन्द्र की जांच करने पहुंची जिला कार्यक्रम अधिकारी
ध्वस्त आंगनबाड़ी केन्द्र की जांच करने पहुंची जिला कार्यक्रम अधिकारी।
कप्तानगंज कुशीनगर:- सुकरौली विकास खण्ड क्षेत्र के  ग्राम पंचायत लेहनी प्रथम में विगत दिनो पुर्व ध्वस्त हुए आंगनबाड़ी केंन्द्र का जांच करने सोमवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी रश्मि तिवारी गांव में पहुंची और मौके पर ध्वस्त हुए आंगनवाड़ी केंन्द्र का जायजा लिया।इस दौरान वहां उपस्थित ग्रामीणों से बात करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी रश्मि त्रिपाठी ने कहा कि मेरे स्तर से कोई आदेश नहीं दिया गया था और इस तरह से कोई भी सरकारी भवन ध्वस्त नहीं किया जा सकता है।ध्वस्तीकरण के लिए एक कमेटी बनती है और कमेटी जब उस भवन के संबंध में अपनी रिपोर्ट प्रेषित करती है तो रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाती है लेकिन इस आंगनबाड़ी केंन्द्र को ध्वस्त कराने के पीछे क्या मंशा थी क्या नियत थी इसकी जांच की जाएगी तथा ध्वस्तीकरण के संबंध में सीडीपीओ को कोई अधिकार नहीं है मैं अपनी रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति करूंगी। सरकारी भवन को बिना आदेश के ध्वस्त नहीं किया जा सकता। इस दौरान वहां ग्रामीणों ने इसके पुनर्निर्माण की बात जिला कार्यक्रम अधिकारी के सामने रखा।ग्रामीणों की बात सुनकर जिला कार्यक्रम अधिकारी रश्मि तिवारी ने भरोसा दिया आप की बातों पर विचार को शासन को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याएं रखे।इस दौरान  सुकरौली ब्लाक के सीडीपीओ अब्दुल कयूम,हाटा ब्लाक की सुपरवाइजर मंजू श्रीवास्तव, आंगनबाड़ी कार्यकत्री कांति देवी शोभा यादव,पूनम सिंह,ग्राम प्रधान गोपी चंद्र गुप्ता सहित  ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

संबंधित खबरें
पालघर◆मुंबई 26/11 की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को केसीएन कल्ब की ओर से दी गयी श्रद्धा
पालघर◆मुंबई 26/11 की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को केसीएन कल्ब की ओर से दी गयी श्रद्धा

मुंबई 26/11की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गयी भाववीनी श्रद्धांजलि.। ◆अच्छी पुलिसिंग के…

दीपावली विशेष:- तैयारी,पूजन एवं लाभ ज्योतिष गुरु संग.।
दीपावली विशेष:- तैयारी,पूजन एवं लाभ ज्योतिष गुरु संग.।

इस बार दिपावली की तैयारी पूजन एवं लाभ पर ज्योतिष गुरु डाँ.बिपिन पाण्डेय अध्यक्ष…

Kushinagar: Prabhunath Prasad became the head union block president and vice-president Vijay Bahadur Rai.
Kushinagar: Prabhunath Prasad became the head union block president and vice-president Vijay Bahadur Rai.

कुशीनगर: प्रधान संघ ब्लॉकअध्यक्ष प्रभुनाथ प्रसाद व उपाध्यक्ष विजय बहादुर राय बने आज की…

रामकोला में आर आर टी टीम ने किया डोर टू डोर एंटी जन कीट से जाँच
रामकोला में आर आर टी टीम ने किया डोर टू डोर एंटी जन कीट से जाँच

रामकोला/कुशीनगर | रामकोला नगर के वार्ड नं0 3 निवासी दीपक त्रिपाठी का आरटी-पीसीआर रिपोर्ट…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking