News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : दरोगा और सिपाही लाइन हाजिर..!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 17, 2026  |  5:17 AM

2,377 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : दरोगा और सिपाही लाइन हाजिर..!

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने बीती रात्रि कोतवाली हाटा पर तैनात उप निरीक्षक राजू यादव और आरक्षी अवधेश यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। इस अचानक हुई कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एक शिकायतकर्ता द्वारा की गई शिकायत को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से संज्ञान में लिया। प्राथमिक जांच में कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर यह सख्त कदम उठाया गया।

बताया जा रहा है कि एसपी केशव कुमार जिले में जीरो टॉलरेंस नीति को लेकर बेहद संजीदा हैं और किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिकायत को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा। इसी नीति के तहत की गई इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि अनुशासन में ढिलाई बरतने वालों के लिए अब महकमे में कोई जगह नहीं है।
एसपी की इस त्वरित कार्रवाई से जहां आमजन में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है, वहीं पुलिस विभाग में ठंडी में गर्मी पैदा हो गई है और अन्य थानों में भी सतर्कता बढ़ गई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking