कुशीनगर । जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुदही में फेसबुक के जरिए पनपा प्रेम उस समय सनसनी में बदल गया, जब एक प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने युवक को खंभे से बांधकर सेवा कर दी, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार प्रेमी सौम्यवीर जनपद शाहजहांपुर का निवासी है। करीब दो वर्ष पहले फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती दुदही क्षेत्र की एक महिला से हुई थी। महिला दो बच्चों की मां है और उसका पति रोजगार के सिलसिले में चंडीगढ़ में काम करता है। पति की गैरमौजूदगी में दोनों के बीच बातचीत बढ़ती गई और यह रिश्ता प्रेम में बदल गया।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व सौम्यवीर शाहजहांपुर से कुशीनगर पहुंचा और प्रेमिका ने उसे मौसेरा भाई बताकर अपने ससुराल में दो दिन तक रखा। इस दौरान किसी ग्रामीण महिला को शक हो गया और उसने इसकी जानकारी चंडीगढ़ में काम कर रहे महिला के पति को दे दी।
सूचना मिलते ही पति तत्काल गांव पहुंच गया। सुबह जब उसने घर का दरवाजा खुलवाया तो कमरे के अंदर पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिली। यह देख पति के पैरों तले जमीन खिसक गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और प्रेमी को पकड़कर खंभे से बांध दिया, जहां उसकी सेवा भगत कर दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही विशुनपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी हुई है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और सोशल मीडिया के जरिए पनप रहे रिश्तों पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
थानाध्यक्ष विशुनपुरा विनय कुमार मिश्र ने इस संवाददाता को बताया कि महिला की बयान दर्ज करते हुए विधिक कार्यवाही पूरी की गई है,और उसे उसके मायके वालों को सपुर्द कर दिया गया है।
कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…
मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…
मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…