News Addaa WhatsApp Group

निस्वार्थ भाव से कर रहा हूँ मदद, कोई राजनीतिक मंशा नहीं-पवन सिंह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 20, 2020  |  4:45 PM

1,214 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
निस्वार्थ भाव से कर रहा हूँ मदद, कोई राजनीतिक मंशा नहीं-पवन सिंह
सपा नेता पवन सिंह ने जुड़वा बच्चों के ऑपरेशन के लिए दिया आर्थिक सहयोग। 
मानवता के नाते कर रहा हूँ मदद, कोई राजनितिक मंशा नहीं-पवन सिंह (युवा नेता) 
 कप्तानगंज कुशीनगर:- विकास खण्ड मोतीचक क्षेत्र अन्तर्गत स्थित गांव भलुहा में दिन मंगलवार को गोरखपुर जनपद के सपा नेता एवं समाजसेवी पवन सिंह ने पहुंच कर जुड़वा बच्चों के आपरेशन हेतु बच्चे के पिता चंदन को एक लाख दस हजार रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इस दौरान पवन सिंह ने बताया कि मैं निस्वार्थ भाव से यह आर्थिक सहयोग कर रहा हूं क्योंकि ना मै सांसद हूं ना विधायक।मुझे कभी यहां से चुनाव नहीं लड़ना है ना कोई राजनीतिक कैरियर यहां शुरू करना है परंतु मानवता और प्रेम तथा सौहार्द के बीच मैं इन जुड़वा बच्चों राम और श्याम के ऑपरेशन के लिए यह आर्थिक सहयोग प्रदान कर रहा हूं।पवन सिंह ने राम और श्याम के पिता चंदन को एक लाख एक हजार रुपये नगद प्रदान किया।बताते चलें कि इस गांव के कई युवाओं ने इन जुड़वा बच्चों के संबंध में पवन सिंह को टेलीफोन के माध्यम से जानकारी दिया था और बताया कि यह परिवार बहुत ही गरीब है तथा अपने स्तर से ऑपरेशन कराने में आर्थिक रूप से असमर्थ है और इसकी यदि आर्थिक मदद कर दी जाए तो इन दोनों बच्चों का जीवन सुरक्षित हो सकता है! 6 नवंबर 2019 को जन्मे जुड़वा बच्चों की नाभि एक ही में सटी हुई है और अब 1 वर्ष पूरा होने को है। बच्चे बिल्कुल स्वस्थ हैं परंतु नाभि से सटे होने के कारण उनके माता पिता चिंतित है! इस दौरान अखिलेश, दिनेश गुप्ता, रुद्र प्रकाश सिंह, राकेश, रिजवान अहमद, शादाब खान, विजय साहनी, कुंवर आकाश सिंह, विशाल मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे! 

आज की हॉट खबर- ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

संबंधित खबरें
पालघर◆मुंबई 26/11 की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को केसीएन कल्ब की ओर से दी गयी श्रद्धा
पालघर◆मुंबई 26/11 की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को केसीएन कल्ब की ओर से दी गयी श्रद्धा

मुंबई 26/11की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गयी भाववीनी श्रद्धांजलि.। ◆अच्छी पुलिसिंग के…

दीपावली विशेष:- तैयारी,पूजन एवं लाभ ज्योतिष गुरु संग.।
दीपावली विशेष:- तैयारी,पूजन एवं लाभ ज्योतिष गुरु संग.।

इस बार दिपावली की तैयारी पूजन एवं लाभ पर ज्योतिष गुरु डाँ.बिपिन पाण्डेय अध्यक्ष…

Kushinagar: Prabhunath Prasad became the head union block president and vice-president Vijay Bahadur Rai.
Kushinagar: Prabhunath Prasad became the head union block president and vice-president Vijay Bahadur Rai.

कुशीनगर: प्रधान संघ ब्लॉकअध्यक्ष प्रभुनाथ प्रसाद व उपाध्यक्ष विजय बहादुर राय बने आज की…

रामकोला में आर आर टी टीम ने किया डोर टू डोर एंटी जन कीट से जाँच
रामकोला में आर आर टी टीम ने किया डोर टू डोर एंटी जन कीट से जाँच

रामकोला/कुशीनगर | रामकोला नगर के वार्ड नं0 3 निवासी दीपक त्रिपाठी का आरटी-पीसीआर रिपोर्ट…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking