पिपरा बाजार/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बरवा पुरदिल गांव के टोला जड़हाँ में कुएं में गिरी भैस को ग्रामीणों द्वारा काफी मसक्कत के बाद जेसीवी की मदद से बाहर निकाला गया।इस दौरान उक्त भैस को थोड़ी बहुत चोट भी लगी।
उक्त गांव निवासी कन्हैया कुशवाहा की भैस मंगलवार सुबह घर से खुला कर भागने के दौरान उक्त कुएं में गिर गई जिसको ग्रामीणों ने लगभग 3 घण्टे की कड़ी मसक्कत के बाद जेसीवी की मदद से बाहर निकाला।
ग्रामीणों का कहना है कि कुएं की जगत ऊंचा न होने के कारण आय दिन उसमे जानवर गिर कर चोटिल होते रहते है तथा गांव के कई कुत्ते उक्त कुएं में गिर कर अपनी जान गवा चुके है।जहाँ सरकार कुएं की सुंदरीकरण के लिए तमाम योजनाएं चला रही है वही यह कुआ जिम्मेदारो की लापरवाही के चलते काल बना हुआ है।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…