News Addaa WhatsApp Group

” नो बैनर जोन ” में लगे बैनर होर्डिंग को हटाये नगरपालिका कर्मी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 20, 2022  |  10:43 PM

435 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
” नो बैनर जोन ” में लगे बैनर होर्डिंग को हटाये नगरपालिका कर्मी

कसया/कुशीनगर । अंतराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन स्थली कुशीनगर में घोषित “नो बैनर, पोस्टर, होर्डिंग जोन” के तहत मंगलवार को पालिका कर्मियों ने कुशीनगर बौद्ध स्थली में लगे बैनर, पोस्टर व होर्डिंग को बिजली के खम्भो, दुकानों और दीवारों से हटा कर पूरी तरह से सफाई कर वाहन पर लोड लेते गये l विदित हो कि कुशीनगर बौद्ध स्थली को  पहले से ही नो बैनर जोन की कैटेगरी में रखा गया है l  जिससे की आने वाले सैलानियों तथा पर्यटन स्थल को कोई तकलीफ ना हो और स्थली पूरी तरह स्वच्छ व सुन्दर रहे l  कुशीनगर में राजनितिक पार्टियों, कंपनियों एवं विभिन्न संस्थाओ द्वारा अपने प्रचार -प्रसार के लिये बैनर, पोस्टर व होर्डिंग लगाकर पाट दिया था, जिसको नगरपालिका द्वारा हटाया गया l  इस सम्बन्ध में ईओ नगरपालिका परिषद कुशीनगर प्रेमशंकर गुप्ता से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि  कुशीनगर पहले से ही “नो बैनर होर्डिंग जोन घोषित है” जिससे की कुशीनगर की सुंदरता पर कोई आंच ना आए । इसी क्रम के प्रथम जोन में कुशीनगर डीएम एस राजलिंगम के आदेशानुसार नगरपालिका कर्मियों द्वारा सारे बैनर हॉर्डिंगो को उतारकर कुशीनगर को ” नो बैनर जोन” की कैटेगरी में लाया जा रहा है ।

आज की हॉट खबर- पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह...

संबंधित खबरें
भारत युवा मंडल विकास अभियान हुआ संपन्न,खेल किट का हुआ वितरण 
भारत युवा मंडल विकास अभियान हुआ संपन्न,खेल किट का हुआ वितरण 

बोदरवार, कुशीनगर :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत केंद्र…

खड्डा पुलिस ने गैर राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की पकड़ी बड़ी खेप
खड्डा पुलिस ने गैर राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की पकड़ी बड़ी खेप

सालिकपुर पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया पिकप वाहन सहित शराब की…

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह से भीड़
पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह से भीड़

सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…

कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर
कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking