News Addaa WhatsApp Group Join करें

मा0 राज्यपाल राजस्थान/पूर्व सांसद देवरिया, कुशीनगर कलराज मिश्र द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया 11 परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 15, 2021  |  4:30 PM

1,509 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मा0 राज्यपाल राजस्थान/पूर्व सांसद देवरिया, कुशीनगर कलराज मिश्र द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया 11 परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण WhatsApp
  • मा0 राज्यपाल राजस्थान/पूर्व सांसद देवरिया, कुशीनगर कलराज मिश्र द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया 11 परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण
  • जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने पूर्व सांसद द्वारा सांसद निधि से कराए गए कार्यों का दिया विवरण
  • मा0 राज्यपाल (राजस्थान) द्वारा जिलाधिकारी एस राज लिंगम की कार्यप्रणाली की तारीफ गई

कुशीनगर | मा0 पूर्व सांसद देवरिया व वर्तमान में राज्यपाल राजस्थान श्री कलराज मिश्र जी द्वारा आज जनपद कुशीनगर व देवरिया के मा0 जनप्रतिनिधियों/अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ता कर उनके कार्यकाल दौरान सांसद निधि से कराए गए कार्यों की जानकारी ली गई तथा जनपद कुशीनगर के 11 प्रियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण किया गया ।
मा0 पूर्व सांसद व वर्तमान में राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा कि कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का कार्य लग भग पूर्ण हो चुका है इससे अब कुशीनगर जनपद का विकास तेजी से होगा, साथ ही बड़े-बड़े होटल बनेगें व रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने जिलाधिकारी से वार्ता कर काफी प्रफुल्लित हुये व आशा व्यक्त की कि निश्चित रूप से विकास कार्यों में जनपद को को आगे बढाने में भरपूर योगदान करेंगे। उन्होंने कहा मेरा अथक प्रयास रहा कि देवरिया में मेडिकल कालेज व बेरोजगारों के लिए ठोस कदम उठाए जाएं ,जिसके क्रम में उ0प्र0 सरकार द्वारा मेडिकल कालेज की स्वीकृति दी गई तथा बेरोजगारों हेतु विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण कराकर विभिन्न कम्पनियों के माध्यम से रोजगार देने का कार्य किया गया।
जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने बताया कि प्रारम्भ से अब तक (2014-15 से आद्दावधि तक ) कराए गए स्वीकृत कार्यों की संख्या 921, अबतक लोकार्पित कार्यों की संख्या 899, तथा 16-01-2021 को लोकार्पित किये जा रहे कार्यों की संख्या 11, व निर्माणधीन कार्यों की संख्या 11 है। जिलाधिकारी ने एक- एक कर सभी कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि जो भी कार्य अभी अधूरे हैं वो शीघ्र पूर्ण कर लिए जाएंगे।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी गण, व उप निदेशक कृषि अरुण कुमार चौधरी आदि उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट के आरोपी को भेजा जेल
वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट के आरोपी को भेजा जेल

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर महिला के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का वीडियो वायरल होते…

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस…

हाटा कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने की अपील
हाटा कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने की अपील

हाटा, कुशीनगर। आगामी दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सोमवार को कोतवाली…

रामनेति उर्फ छट्ठू यादव बने समाजवादी पार्टी के कुशीनगर जिला उपाध्यक्ष
रामनेति उर्फ छट्ठू यादव बने समाजवादी पार्टी के कुशीनगर जिला उपाध्यक्ष

मथौली बाजार कुशीनगर , समाजवादी पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत विकास खण्ड मोतीचक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking