News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कोविड-19 टीकाकरण अभियान को हम सभी को मिल कर सफल बनाना है-जिलाधिकारी

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 15, 2021  |  4:20 PM

1,023 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कोविड-19 टीकाकरण अभियान को हम सभी को मिल कर सफल बनाना है-जिलाधिकारी WhatsApp
Responsive image
  • कोविड-19 टीकाकरण अभियान को हम सभी को मिल कर सफल बनाना है-जिलाधिकारी
  • सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से होने वालीअफवाहों पर ध्यान न दें
  • कोविड-19 टीकाकरण से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी कण्ट्रोल रूम से प्राप्त की जा सकती है-जिलाधिकारी

कुशीनगर | शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ दिनांक 16.01.2021 को कोरोना वायरस वैक्सीन के लॉन्च हेतु एवं आगामी होने वाले कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी एस राज लिंगम द्वारा प्रेस वार्ता में अवगत कराया गया कि दिनांकग 16.01.2021 को जनपद में कुल 03 स्थानों पर कोविड-19 वैक्सीन के लॉन्च करने का कार्यक्रम किया जाना है जिसमें जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा व सा0 स्वा0 केंद्र फाजिलनगर में किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक स्थान पर प्रातः 10.00 बजे से सांयः 04.00 बजे तक प्रतयेक सेंटर पर 100 हैल्थ वर्करों का टीकाकरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि यह टीकाकरण स्वैच्छिक एवं पूर्णतः निःशुल्क है तथा यह टीका रजिस्टर्ड लाभार्थी को ही लगाया जायेगा। किसी भी लाभार्थी का टीका किसी अन्य व्यक्ति को नहीं लगाया जायेगा।
लाभार्थी को इस टीकाकरण की प्रथम डोज के 28 दिन के उपरान्त द्वितीय डोज लगायी जायेगी। इस दौरान तथा इसके उपरान्त लाभार्थी को नियमित रूप से मास्क लगाना होगा, सोसल डिस्टेन्सिंग का पालन करना होगा एवं बार-बार हाथ साफ करना होगा।
उन्होंने बताया कि टीकाकरण से पूर्व लाभार्थी के मोबाईल नम्बर पर उसकी सूचना प्राप्त हो जायेगी। उसके उपरान्त लाभार्थी को निर्धारित स्थान पर निर्धारित दिनांक को तथा निर्धारित समय पर टीकाकरण स्थल पर उपस्थित होकर टीकाकरण करवाना होगा। टीकाकरण के 30 मिनट बाद तक ऑब्जरवेशन रूम में रहना होगा।
जिलाधिकारी ने समस्त पत्रकार बन्धुओं को अवगत कराया कि टीकाकरण पूर्णतया सुरक्षित है, इसमे किसी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट नही है, यदि किसी को किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो अफवाह न फैलाएं, सोशल मीडिया के माध्यम से तमाम अफवाहें फैलाई जाती है जिस पर विश्वास न करें , यदि किसी मामले में जानकारी लेनी होतो हमे काल कर सकते हैं या सीएमओ से भी जानकारी ले सकते हैं । उन्होंने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण या इससे सम्बन्धित कोई भी जानकारी लेनी हो तो कंट्रोल रूम के न0 05564 2402288, मो0 न0 9984943395 पर काल कर ली जा सकती है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 नरेंद्र गुप्त, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एस0पी0 सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 संदीप सहित अन्य अधिकारी व पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking