News Addaa WhatsApp Group

युवा पर्वतारोही को विधायक ने किया सम्मानित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 19, 2020  |  3:36 PM

636 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
युवा पर्वतारोही को विधायक ने किया सम्मानित
पर्वतरोही अब्दुल रहमान को विधायक ने किया सम्मानित
कप्तानगंज कुशीनगर:- विकास खंड मोतीचक के गांव लक्ष्मीपुर निवासी पर्वतरोही अब्दुल रहमान को क्षेत्रीय विधायक रामकोला रामानन्द बौद्ध ने गुरुवार को पैतृक गांव पहुंचकर फूल माला पहना एवं शील्ड देकर सम्मानित किया।
बतादें कि उक्त गांव निवासी मो0 ईशा के पुत्र अब्दुल रहमान पिछले आठ वर्षों से भारत के विभिन्न राज्यों में ऊँची-ऊँची पहाड़ी चोटियों पर चढ़कर रिकार्ड बना चुके है। पिछले वर्ष हिमांचल प्रदेश के मनाली चोटी पर 17553 फीट ऊंची चोटी पर भारतीय ध्वज फहराया था। अब विश्व की सबसे बड़ी चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करना चाह रहे है जिसके लिए 20 से 25 लाख रुपये खर्च होने है जो सरकार व्यय करती है। इसकी जानकारी होने पर रामकोला विधायक रामानन्द बौद्ध ने खुद पर्वतरोही अब्दुल रहमान के घर पहुंचकर हाल चाल पूछा और फूल मालाओं के साथ शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक श्री बौद्ध ने कहा कि पर्वतरोही श्री अब्दुल रहमान जैसे युवा संघर्षो के बल पर दुनिया की हर एक चोटी पर तिरंगा फहरा सकता है, बशर्ते सहयोग की आवश्यकता है। जिले और मेरे विधान सभा का आप गौरव है। आप का संघर्ष जाया नही जाएगा। आप के साथ मेरी शुभकामनाएं है। इस दौरान पर्वतरोही अब्दुल रहमान ने मुख्यमंत्री के नाम से संबोधित ज्ञापन विधायक को सौंपा। विधायक श्री बौद्ध ने पूरे प्रकरण का अवलोकन किया और कहा कि मैं खुद मख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार से मिलकर उनके समक्ष पूरी बात रखूंगा और हर संभव मदद दिलाने का पुरजोर कोशिश करूंगा।

आज की हॉट खबर- ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

संबंधित खबरें
पालघर◆मुंबई 26/11 की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को केसीएन कल्ब की ओर से दी गयी श्रद्धा
पालघर◆मुंबई 26/11 की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को केसीएन कल्ब की ओर से दी गयी श्रद्धा

मुंबई 26/11की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गयी भाववीनी श्रद्धांजलि.। ◆अच्छी पुलिसिंग के…

दीपावली विशेष:- तैयारी,पूजन एवं लाभ ज्योतिष गुरु संग.।
दीपावली विशेष:- तैयारी,पूजन एवं लाभ ज्योतिष गुरु संग.।

इस बार दिपावली की तैयारी पूजन एवं लाभ पर ज्योतिष गुरु डाँ.बिपिन पाण्डेय अध्यक्ष…

Kushinagar: Prabhunath Prasad became the head union block president and vice-president Vijay Bahadur Rai.
Kushinagar: Prabhunath Prasad became the head union block president and vice-president Vijay Bahadur Rai.

कुशीनगर: प्रधान संघ ब्लॉकअध्यक्ष प्रभुनाथ प्रसाद व उपाध्यक्ष विजय बहादुर राय बने आज की…

रामकोला में आर आर टी टीम ने किया डोर टू डोर एंटी जन कीट से जाँच
रामकोला में आर आर टी टीम ने किया डोर टू डोर एंटी जन कीट से जाँच

रामकोला/कुशीनगर | रामकोला नगर के वार्ड नं0 3 निवासी दीपक त्रिपाठी का आरटी-पीसीआर रिपोर्ट…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking