खड्डा/कुशीनगर। नगर पंचायत खड्डा के जटाशंकर पोखरा परिसर पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं नगर पंचायत महिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विवेकानंद पाण्डेय रहे।
महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने व उनके सशक्तिकरण के लिए भाजपा सरकार निरंतर कार्य कर रही है जिसके तहत महिलाओं के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई गई हैं। इन लाभकारी योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं समाज में स्वाभिमान के साथ अपना जीवन यापन कर रहीं हैं।
इस दौरान भाजपा की वरिष्ठ नेत्री विजय लक्ष्मी मिश्रा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा चंद्रप्रभा पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी, दुर्गेश्वर वर्मा, संतोष जायसवाल, आनन्द सिंह, प्रिंस मद्धेशिया, विजय कन्नौजिया, किरण पाण्डेय, रंजीता जायसवाल, सरोज गिरी, शोभा यादव, इन्द्रावती सिंह, कौशल्या देवी आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम की संचालन जिला महामंत्री विंध्यवासनी मिश्रा और अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शशिकला पाठक ने किया।
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…
सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…