News Addaa WhatsApp Group

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला चालीस वर्षीय व्यक्ति का शव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 24, 2020  |  4:29 PM

985 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला चालीस वर्षीय व्यक्ति का शव
संदिग्ध परिस्थिति मे पेड़ से लटकता मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, जांच मे जुटी पुलिस
कप्तानगंज कुशीनगर :-अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र अन्तर्गत बसंतपुर गांव के सिवान मे संदिग्ध परिस्थितियों मे एक 40 वर्षीय व्यक्ति का पेड़ से लटकता शव मिला।
प्राप्त सुचना के अनुसार उमेश पुत्र बंशी उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी घोड़ादेऊर थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर का शव दिन शनिवार को थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के सिवान मे संदिग्ध परिस्थितियों मे  पेड़ से लटकता हुआ मिला जिससे क्षेत्र मे सनसनी फैल गई।
वहां पर उपस्थित लोगों ने इसकी सुचना स्थानीय थाने को दी! सुचना पाकर मौके पर पहुची अहिरौली पुलिस ने शव की शिनाख्त उसके जेब से मिले आधार कार्ड से उमेश पुत्र बंशी निवासी घोड़ादेऊर थाना अहिरौली बाजार के रुप मे किया तथा शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि उमेश अक्सर शराब के नशे मे  रहता था और वह घर से तीन दिन से गायब था।मृतक उमेश के तीन छोटे छोटे बच्चे है।वही इस घटना से मृतक की पत्नी कमलावती तथा परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।इस संबंध मे थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

संबंधित खबरें
पालघर◆मुंबई 26/11 की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को केसीएन कल्ब की ओर से दी गयी श्रद्धा
पालघर◆मुंबई 26/11 की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को केसीएन कल्ब की ओर से दी गयी श्रद्धा

मुंबई 26/11की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गयी भाववीनी श्रद्धांजलि.। ◆अच्छी पुलिसिंग के…

दीपावली विशेष:- तैयारी,पूजन एवं लाभ ज्योतिष गुरु संग.।
दीपावली विशेष:- तैयारी,पूजन एवं लाभ ज्योतिष गुरु संग.।

इस बार दिपावली की तैयारी पूजन एवं लाभ पर ज्योतिष गुरु डाँ.बिपिन पाण्डेय अध्यक्ष…

Kushinagar: Prabhunath Prasad became the head union block president and vice-president Vijay Bahadur Rai.
Kushinagar: Prabhunath Prasad became the head union block president and vice-president Vijay Bahadur Rai.

कुशीनगर: प्रधान संघ ब्लॉकअध्यक्ष प्रभुनाथ प्रसाद व उपाध्यक्ष विजय बहादुर राय बने आज की…

रामकोला में आर आर टी टीम ने किया डोर टू डोर एंटी जन कीट से जाँच
रामकोला में आर आर टी टीम ने किया डोर टू डोर एंटी जन कीट से जाँच

रामकोला/कुशीनगर | रामकोला नगर के वार्ड नं0 3 निवासी दीपक त्रिपाठी का आरटी-पीसीआर रिपोर्ट…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking