News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 14, 2026  |  12:18 PM

665 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे WhatsApp
Responsive image

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा करा दिया। कस्बा सलेमगढ़ में बन रहे नव निर्मित फ्लाईओवर के वन-ए पर बने कट के पास एक ट्रेलर और डीसीएम ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों के चोटिल होने की सूचना है।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना शनिवार तड़के करीब सात बजे के आसपास हुई। घने कुहासे के कारण सामने से आ रहे वाहनों की दृश्यता कम हो गई, जिसके चलते ट्रेलर और डीसीएम ट्रक आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क पर ही फंस गए और राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लगभग दो घंटे तक यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने स्थिति संभालते हुए किसी तरह धीरे-धीरे वाहनों का आवागमन शुरू कराया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक हाईवे पूरी तरह जाम से उबर नहीं पाया था और वाहन रेंग-रेंग कर गुजर रहे है।

फिलहाल ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन की कड़ी मशक्कत के बाद धीरे-धीरे हाईवे का आवागमन सामान्य कराने का प्रयास जारी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking