उत्तर प्रदेश में भी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी आज बेरोजगारी का मुद्दा उठाया है. अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है कि, ‘आइए युवाओं व उनके परिवार की बेरोज़गारी-बेकारी के इस अंधेरे में हम आज रात 9 बजे, 9 मिनट के लिए बत्तियां बुझाकर क्रांति की मशाल जलाएं, उनकी आवाज़ में आवाज़ मिलाएं!’
लखनऊ: देशभर में विपक्ष युवाओं की बेरोजगारी को मुद्दा बनाने में जुटा हुआ है. हर पार्टी बेरोजगारी के मुद्दे को अलग अलग तरीके से उठाने में लगी हुई है. बिहार में RJD ने बेरोजगारी को मुद्दा बनाया है और 9 सितंबर को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए घर की लाइट बंद कर दिया, मोमबत्तियां और लालटेन जलाने की अपील की है. इधर उत्तर प्रदेश में भी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी आज बेरोजगारी का मुद्दा उठाया है. अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है कि, ‘आइए युवाओं व उनके परिवार की बेरोज़गारी-बेकारी के इस अंधेरे में हम आज रात 9 बजे, 9 मिनट के लिए बत्तियां बुझाकर क्रांति की मशाल जलाएं, उनकी आवाज़ में आवाज़ मिलाएं!’
शायरी के जरिये अखिलेश ने की अपील
अखिलेश यादव ने अपनी ट्वीट में एक शायरी भी लिखी है-
“मुट्ठियां जब बंध जाती है नौजवानों की,
नींद उड़ जाती है ‘जुल्मी हुक्मरानों’ की”

समाजवादी पार्टी के नेता कह रहे हैं कि इस सरकार मे नौजवानों को कुछ भी हासिल नहीं हुआ है. बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा था, लेकिन अब बेरोजगारी और बढ़ गई है. ऐसे में यूपी के युवाओं को अपने घरों में अंधेरा कर सरकार को दिखाना होगा कि अंधेरा कितना घना हो गया है.
बिहार में चुनाव का बिगुल बज चुका है, ऐसे में RJD नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए बेरोजगार युवाओं और सामाजिक संगठनों से निजीकरण एवं बेरोजगारी के खिलाफ 9 सितम्बर रात 9 बजे 9 मिनट के लिए घर की लाइट बंद कर दीप, दिया, मोमबत्तियां और लालटेन जलाने की मुहिम में हिस्सा लेने की अपील की है.
तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…
गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…
बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…
भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…