Saturday, 28 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27
Advertisement

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

सुनील नीलम
Jan 20, 2026, 7:36 PM IST • अब तक 450 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी। बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान गोरखपुर निवासी संदीप चौहान (20) और घायल युवक की पहचान दोघरा निवासी अमन तिवारी (22) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, तुर्कपट्टी की तरफ से सपहा की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिससे बाइक के पीछे बैठा युवक ट्रक के पहिए में चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी स्वतंत्र कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के। लिए भेज दिया।

Advertisement

दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर हिंदूवादी नेता नीरज सिंह भी पहुंचे। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

सुनील नीलम

रिपोर्ट: तुर्कपट्टी, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi