News Addaa WhatsApp Group Join करें

आज अचानक क्यों बदला पालघर जिलें का मौसम ! IMD ने “तौकते” चक्रवात को लेकर दी चेतावनी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 15, 2021  |  1:39 PM

1,900 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आज अचानक क्यों बदला पालघर जिलें का मौसम ! IMD ने “तौकते” चक्रवात को लेकर दी चेतावनी WhatsApp
Responsive image

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को सूचना जारी करते हुए तौकते चक्रवात की चेतावनी दी थी. मौसम विभाग के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को चक्रवात तौकते को लेकर बड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि 17 मई को ‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’ में बदल सकता है. वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अधिकारियों से मीटिंग कर आदेश जारी किया है.

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अधिकारियों को विशेष रूप से तटीय क्षेत्रों के पास, तौकते चक्रवात के मद्देनजर सतर्क और अच्छी तरह से सुसज्जित होने का आदेश दिया है. महाराष्ट्र सीएमओ की ओर से किए गए एक ट्वीट में इस बात की जानकारी दी गई. सीएमओ की ओर से किए गए इस ट्वीट में बताया गया कि तौकते चक्रवात के संबंध में एक बैठक बुलाई गई थी. जिसमें सीएम उद्धव ठाकरे ने जिला प्रशासन, संभागीय आयुक्तों और जिला कलेक्टरों को विशेष रूप से पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के तटीय क्षेत्रों में सतर्क और चक्रवात को लेकर तैयार रहने के निर्देश दिए हैं.

नौसेना अलर्ट

बता दें कि कोच्चि के पास चक्रवात तौकते के शनिवार सुबह तक एक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है. जिसे लेकर शुक्रवार को भारतीय नौसेना को सूचित किया गया. भारतीय नौसेना के प्रवक्ता के एक ट्वीट में बताया कि शुक्रवार की शाम को कोच्चि से 240 एनएम उत्तर-पश्चिम का दबाव 15 तारीख की सुबह तक चक्रवाती तूफान तौकते में बदलने की संभावना है.

फिलहाल बता दें कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) चक्रवात-तौकते से पहले अच्छी तरह से तैयार है. चक्रवात तौकता का असर सबसे ज्यादा केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र के तटों पर देखने को मिल सकता है. इसकी जानकारी एनडीआरएफ के अधिकारियों ने शुक्रवार को दी है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking