कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय थानाक्षेत्र के ग्राम सभा राजमंदिर के धुस पर स्थित पाहि टोले के पास रविवार को कुत्तो के झुंड ने एक हिरन पर हमला कर बुरी घायल कर दिया। घायल हिरन को पशु विभाग की टीम इलाज के लिए ले जाती तब तक उसकी मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार राजमंदिर इलाके के धुस पर हिरन,नील गाय, मोर जंगली सूअर जैसे अनेकों वन्यजीव रहते है,उन्ही में से एक 4 वर्षीय नर हिरन कहीं से भटकते हुए पाहि टोले के पास घूम रहा था कि आवारा कुत्तों के झुंड के पास आ गया,जिसको कुत्तों ने हिरन को दौड़ाकर नोचने लगे जिसमें हिरन बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह हिरन को कुत्तों के झुंड से बचाया और पशुपालन विभाग को सूचना दी। पशुपालन विभाग की टीम जबतक मौके पर पहुंची तब तक घायल हिरन को लेकर इलाज के लिए ले जाती तब तक उसका काफी खून निकल गया था। पशु चिकित्सालय लाते हुए हिरन की मौत हो गयी। हाइपोवाल्मीक साक से हिरन की मौत ह़ो गयी।
मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सा विभाग की टीम के डॉक्टर उज्ज्वल खरवार ने बताया कि 4 साल का नर हिरन था जिसकी मौत का कारण घायल अवस्था में हिरन का खून काफी बह गया था जिससे उसकी मौत हुई हो गयी। पशु चिकित्सा की भाषा में हाइपोवाल्मीक साक कहा जाता है जिससे से हिरन की मौत हुई।
कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…
कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…
कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…