News Addaa WhatsApp Group link Banner

कप्तानगंज: गेंहू की फसल में लगी आग, तीस एकड़ फसल जल कर राख

Farendra Pandey

Reported By:
Published on: Apr 6, 2021 | 5:35 PM
751 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.

कप्तानगंज: गेंहू की फसल में लगी आग, तीस एकड़ फसल जल कर राख
News Addaa WhatsApp Group Link

कप्तानगंज/कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गदहिला व कुंदर के बीच में दोपहर में गेहूँ में भीषण आग लग गयी देखते देखते ही लगभग 30 एकड़ गेहूंं की फसल जलकर राख हो गया है।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर में गदहिला व कुन्दुर के सीवान के बीच खड़ी गेहुं के खेत में भीषण आग लग गयी। सीवान में मशीन से गेहूं की कटाई चल रही थी जिससे गांव के तमाम किसान सिवान में मौजूद थे। जैसे आग लगी वैसे ही आग हवा की तरह फैल गयी। तब तक गांव के किसान काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। व ग्रामीणों की बड़ी मसक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों नेआग लगने की सूचना पुलिस को दी जिस पर मंसूरगंज पुलिस चौकी से पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गये। आग बुझाने वाले अग्नि सामक दल “दमकल” मौके पर समय से नहीं पहुंच सका। आग लगने की जानकारी पर क्षेत्रीय विधायक रामानन्द बौध व नायब तहसीलदार राधेश्याम उपाध्याय मौके पर पहुँच कर जायजा लिए।

आज की हॉट खबर- कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर एसपी की सख्त कार्रवाई,...

Topics: कप्तानगंज

आपका वोट

View Result

यह सर्वे सम्पन हो चूका है!

क्या आपके गाँव में सड़क की स्थिति संतोषजनक है?
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking