News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: प्रभात प्रभात की 339 वीं काव्य गोष्ठी में चली होली के रंगों की बौछार

Farendra Pandey

Reported By:

Mar 16, 2021  |  5:54 PM

838 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: प्रभात प्रभात की 339 वीं काव्य गोष्ठी में चली होली के रंगों की बौछार
  • प्रभात प्रभात की 339 वीं काव्य गोष्ठी में चली होली के रंगों की बौछार
  • खेले रंग गुलाल श्याम चले बरसाने

कप्तानगंज/कुशीनगर | नगर की साहित्यिक, सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था प्रभात साहित्य सेवा समिति की 339 वीं मासिक काव्य गोष्ठी कवि विनोद गुप्ता के आवास पर सोमवार की शाम प.उमाशंकर मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि नगर पंचायत प्रतिनिधि शिवशंकर अग्रहरि व विशिष्ठ अतिथि शिक्षक संजय गुप्ता रहे । संचालन किया इंद्रजीत इंद्र ने।
काव्य गोष्ठी का शुभारंभ माँ शारदे के चित्र पर अतिथियों द्वारा पुष्पार्चन व धूप अगरबत्ती जला कर किया गया।माँ शारदे की वंदना बलराम राय ने प्रस्तुत किया। तदोउपरांत इन्होंने यह रचना सुनाया-
“होली में देहिंया रँगाइल भौजी…”
इसके बाद युवा कवि अंशदीप गुप्त पीयूष ने खूब सुनाया-” दोस्ती टूट ना जाय, इस लिए बेवकूफ दिखता हूं।” कवि मोहम्मद अफसर ने यह सुनाया-
“वो नज्में ही क्या वो गजलें ही क्या, जिसमें तेरी चाहत न हो।” कवि आनन्द कृष्ण त्रिपाठी की यह रचना खूब सराही गई-“उषा नाचे पहिन चुनरी लाल हो…” कवि इम्तियाज समर -“रुठ जाती है जितना मनाता हूं मैं…”वहीं शायर अर्शी बस्तवी ने यह सुनाया-“जो कल थे दोस्त वो दुश्मन हैं आज..” कवि बेचू बी ए ने यह गीत सुना कर गोष्ठी को ऊँचाई दिया-“वो मन के मतवाले पंछी , मन महकाओ ना..”
मधुसूधन पांडेय जय जय श्री कृष्ण ने खूब सुनाया-“अबकी होरिया में खेलबे तोहरे संगवा पिया..” अमजद अली ने यह सुनाया-” धरती बाटी सागर बाटा …” शायर नुरुद्दीन नूर की ग़ज़ल पर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाई।”शिकवा तो मुहब्बत के भरोसे पे किया था।” मेजबान विनोद गुप्ता ने यह सुनाया-“ये खुदा रखना इसे महफूज हर दुख दर्द से।”इम्तेयाज़ लक्ष्मीपुरी ने यह सुनाया-“खेले रंग गुलाल श्याम चले बरसाने..”बेनिगोपाल शर्मा “धुन आजादी की सुना के जानें कहां गए?” कवि आनंद अनुज ने यह सुनाया -” प्यार के गीत ग़ज़ल लाया हूं..” संचालन कर रहे इंद्रजीत इंद्र ने यह सुनाया-“दुनों हउहें देसवा के सान मोर बिरना..”
अंत में अध्यक्ष उमाशंकर मिश्र ने यह सुनाया-“मैं आप के दिल में रहना चाहता हूं..”
आखिर में चीफ गेस्ट अग्रहरी व मेजबान ने होली की शुभकामनाएं देते हुए सबका आभार व्यक्त किया।

आज की हॉट खबर- देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत...

संबंधित खबरें
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking