कप्तानगंज/कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सभा लक्ष्मीपुर के सीवान में भूषा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी से लगभग 40 जक एकड़ गेहूँ की फसल जल कर राख हो गयी।
जानकारी के अनुसार महराजगंज के रामपुर व कुशीनगर के लक्ष्मीपुर के सीवान सट्टा हुआ है आज दोपहर रामपुर सीवान में भूषा बनाने के दौरान निकली चिंगारी ने समूचे सिवान को अपने आगोस में ले लिया। जिससे लक्ष्मीपुर के राजेन्द्र तिवारी रामरत्तन राम प्रताप राम मिलन रामासरे राम सज्जन गणेश मुखुत पारस यादव वनारसी राघव राजन शिव शंकर दीप नरायन सुरेश कुमार आदि किसानोंं का लगभग 40 एकड़ फसल जल कर राख हो गया।
इस दौरान चौकी इंचार्ज राजकुमार मौके पर मय पुलिस बल पहुंच गये। व भूषा बनाने वाली मशीन व टैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया।
इस मौके पर लेखपाल कमला प्रसाद चौहान ग्राम प्रधान मिठाई प्रसाद प्रतिनिधि त्रियूगी तिवारी माधव गुप्ता मौनू कन्नौजिया राजू पटेल पहुँच कर जायजा लिया ।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…
खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…
अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…