कप्तानगंज/कुशीनगर । माता दुबौली देवी मंदिर पर चल रहे नव दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के पांचवे दिन अयोध्या के राम हनुमान आदर्श रामलीला मंडल द्वारा शनिवार की रात्रि में प्रभु श्री राम व सीता विवाह का अनूठा सचित्रण नाट्य किया तो दर्शक आत्मविभोर हो गए ।
इसके पूर्व नगर के डा. उपेंद्र सिंह, संजय यादव, एस पी सिंह, बैजनाथ गुप्त, संतोष जायसवाल,राधेश्याम पासवान, मुकेश उपाध्याय, मनोज गुप्ता, आदि ने फीता काटकर रामलीला का शुभारंभ किया।इस मौके पर रामलीला के कलाकार कन्हिया शरण, बलिराम दास, मंतोष सिंह, भुगेंदर झा, बच्चा सिंह, सहित पुजारिन लक्ष्मी मतवा , पुजारी शैलेन्द्र मिश्र, विजय कुशवाहा, सूरज, आदि मौजूद रहे।
मंच का संचालन बिपिन मधेशिया व उदय मधेशिया ने किया।यह कार्यक्रम देर रात चला। पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही।
कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…
कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…
कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…