कप्तानगंज/कुशीनगर। गुरूवार को 1008 पुजारी म विवेकानन्द महराज के नेतृत्व में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सोहनी में आयोजित श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ के लिए सुबह श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाला। यज्ञ स्थल से 1001 कन्याओं के द्धारा माथे पर कलश रखकर हाथी घोडे व गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा जयघोष के साथ यात्रा निकली, जो सोहनी के गणेश चौक, सुभाष चौक, डी सी एफ चौक होते कप्तानगंज रामजानकी घाट पर पहुंची,जहां पर विद्वानों ने बाधित वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कन्याओं ने कलश में पवित्र जल भरा। पुनः यह कसश यात्रा जयकारों के साथ बन्देलीगंज, शुक्र की बाजार ,आजाद चौक किसान चौक सुधियानी होकर सोहनी यज्ञ स्थल पर पहुंची। जहां आचार्यों ने वैदिक मंत्रों के साथ कलश को स्थापित किया।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य पंचम सिंह, दसरथ सिंह जय सिंह भागीरथी सिंह मनीष दीक्षित शिवशंकर अग्रहरी, बैजनाथ सिंह, मेवा यादव राम स्नेही यादव हरिद्वार सिंह सहित ग्राम सभा के तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…
कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…
कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…