News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: चोरी कर ले जायी जा रही 47 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, चोरों के बड़े गैंग का पर्दाफाश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 29, 2021  |  4:10 PM

1,958 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: चोरी कर ले जायी जा रही 47 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, चोरों के बड़े गैंग का पर्दाफाश
  • चोरी कर ले जायी जा रही 47 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, चोरों के बड़े गैंग का पर्दाफाश
  • तरयासुजान औऱ तुर्कपट्टी पुलिस की संयुक्त कामयाबी

कुशीनगर । जनपद में शराब के दुकानो से चोरी कर बिहार प्रदेश में भेजेने का एक रैकेट का खुलाशा आज तरयासुजान और तुर्कपट्टी पुलिस टीम के संयुक्त प्रयास से हुआ है। जिसमे एक पिकप वाहन से 47 पेटी जहाँ अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। वही एक अभियुक्त को पुलीस टीम ने दबोचने में कामयाब पायी है। जिसने एक बड़े चोर गिरोह का खुलासा किया है।जनपद के विनोद कुमार सिंह की पुलिस उनके गिरवान तक पहुचने के लिये बेताब है।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

पढिये पूरी खबर

जनपद में अवैध शराब बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनाकं 28.01.2021 की रात्रि को थाना तुर्कपट्टी व थाना तरयासुजान पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर टङवा मोङ के पास से थाना तुर्कपट्टी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 28/2021 धारा 457,380 भादवि की घटना से संबंधित एक पिकप नम्बर BR 28 GA 4209 में चोरी की अंग्रेजी शराब 47 पेटी कुल 1842 शीशी भिन्न- भिन्न ब्राण्ड की (कीमत लगभग 8 लाख रुपये) के साथ एक अभियुक्त फरहान खान उर्फ आशिक उर्फ मोनू पुत्र इब्राहिम निवासी सेमरा हर्दो थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया । वही पुलिस को देखकर इसके पाँच अन्य साथी अन्धेरे का लाभ लेकर मौके से फरार हो गये जिनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है। शीघ्र ही उनकी भी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी।

यह है पूरी घटनाक्रम

पकड़े गये अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि हमने इसी पकड़े गये पिकप वाहन से अपने साथियों के साथ मिलकर, जो मौके से भाग गये हैं इसके पहले विभिन्न तिथियों में चोरी की कई घटनाए की हैं। जिसमें थाना कसया क्षेत्र के गोबरही चौराहा स्थित शराब की दुकान, भैसहां, हेतिमपुर, बाणीपुल, स्थित शराब की चार दुकानों से अलग-अलग शराब की चोरी किये थे तथा सपहा में शराब की दुकान में चोरी का प्रयास किये थे किन्तु असफल रहे। इसके अतिरिक्त पड़रौना थाना क्षेत्र के बेलवा मिश्र में अमित ट्रेडर्स की दुकान से रूपये की चोरी तथा वहीं सटे अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब की चोरी एक ही साथ में किये थे। इसके अतिरिक्त रामकोला थानाक्षेत्र के मिश्रौली देशी शराब की दुकान से चोरी की घटना किये थे तथा टोला चितवन में दो बार में सागवान के 19 पेड़ काटकर चोरी कर इसी पिकप से ले गये था। इसके अतिरिक्त विशुनपुरा थानाक्षेत्र के दुदही कस्बा से किराना की दुकान से राशन की चोरी किये थे एवं जनपद महाराजगंज के थाना क्षेत्र श्यामदेउरवा के पड़तावल छातीराम नहर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब की चोरी किये थे। जनपद कुशीनगर में चोरी की उपरोक्त घटनाओं के संबंध में थाना कसया में चार अभियोग चोरी की घटना के तथा एक अभियोग चोरी के प्रयास का, थाना रामकोला में दो अभियोग, को0 पड़रौना में दो अभियोग, थाना विशुनपुरा में एक अभियोग पूर्व से पंजीकृत हैं जिनका अभियुक्त की पूछताछ से खुलाशा भी किया गया है। शराब बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0- 30/2021 धारा 41/411 भादवि व 60(1),72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह रही बरामदगीः-

चोरी किया हुआ अग्रेजी शराब 47 पेटियों में कुल 1842 शीशी शराब (कीमत लगभग 8 लाख रुपये)
,पिकप वाहन संख्या BR 28 GA 4209 (वाहन की कीमत लगभग 7 लाख रुपये)

गिरफ्तार अभियुक्तः-

फरहान खान उर्फ आशिक उर्फ मोनू पुत्र इब्राहिम निवासी सेमरा हर्दो थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर

यह है,फरार –वांछित अभियुक्तगण-

राजा शेख पुत्र सफीक निवासी लालागुरवलिया शेखवा टोला थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर, मोनू शेख पुत्र समीर शेख निवासी लालागुरवलिया शेखवा टोला थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर,सकील पुत्र अज्ञात निवासी लालागुरवलिया शेखवा टोला थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर ,जफरुद्दीन पुत्र आबिद अली साकिन सोहसा मठिया थाना कसया हा0मु0 टेकुआटार थाना रामकोला जनपद कुशीनगर ,छोटे राजा आलम पुत्र मो0 हफीज साकिन जगरनाथ थाना मंजागढ जनपद गोपालगंज बिहार

यह टीम ने दिलाई कामयाबी

प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान धर्मेन्द्र कुमार सिंह ,प्रभारी निरीक्षक तुर्कपट्टी जितेन्द्र सिंह ,चौकी प्रभारी बहादुरपुर दीपक सिंह,उ0नि0 इस्तेखार हुसैन थाना तुर्कपट्टी ,हे0का0 परशुराम राय थाना तरयासुजान ,का0 विजय कुमार सिंह थाना तरयासुजान,का0 अजीत राय थाना तरयासुजान,का0 अमित यादव थाना तरयासुजान ,का0अनिल यादव थाना तुर्कपट्टी,का0 संजय यादव थाना तुर्कपट्टी, का0 अविनाश यादवथाना तुर्कपट्टी ,का0 सौरभ कुशवाहा थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking