News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर:- जनपद स्तरीय गठित स्टेयरिंग समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई संपन्न 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 25, 2022  |  10:09 PM

786 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर:- जनपद स्तरीय गठित स्टेयरिंग समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई संपन्न 

कुशीनगर:- उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के अधीन जनपद स्तर पर गठित स्टेयरिंग समिति की बैठक जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर सुदृढ़ीकरण नहीं, भ्रष्टाचार का सुदृढ़ीकरण! भ्रष्टाचार पार्ट (चार)...

उक्त बैठक में लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के अंतर्गत आने वाले मामलों पर समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार को लाभार्थियों को पात्रता के आधार पर लाभ दिलाने हेतु निर्देशित किया। इस क्रम में जिलाधिकारी ने बैठक दौरान फोन पर कुछ लाभार्थियों के परिजनों से भी बातचीत की तथा वस्तु स्थिति की जानकारी ली। उनका मामला किस स्तर पर लंबित है इसकी भी जानकारी जिलाधिकारी महोदय ने ली तथा प्रोबेशन अधिकारी को पीड़ित के मामले के आधार पर योजना के लाभ हेतु निर्देशित किया।

इस अवसर पर सी0 ओ0 पीयूष कांत, वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, संयुक्त अभियोजन अधिकारी धनंजय मौर्य, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार पांडे, अग्रणी बैंक प्रबंधक आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद

बोदरवार, कुशीनगर :- देश और प्रदेश में स्थित भाजपा की सरकार में विकास की…

कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली
कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली

कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking