News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, कप्तानगंज थाना का मामला

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 30, 2021  |  9:45 PM

1,001 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, कप्तानगंज थाना का मामला
  • कुशीनगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार
  • कप्तानगंज थाना का मामला

कुशीनगर । जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक ब्यक्ति ने दुरभाष पर स्वंय की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की सूचना डायल 112 नम्बर पर दी थी।
उपरोक्त सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक, अयोध्या प्रसाद सिंह, क्षेत्राधिकारी कसया, निरीक्षक कप्तानगंज द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।

आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...

घटना का संक्षिप्त विवरण

जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार पीडिता बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ अपने घर पर थी, आरोपी उसी घर में पेन्टिंग का काम कर रहा था, उसी दौरान घटना कारित कर फरार हो गया था। पुलिस द्वारा बच्ची को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां पर उसकी स्थिति सामान्य है। उक्त प्रकरण में तत्काल मु0अ0सं0 124/21 धारा 376 ए बी भादवि व 5बी/6 पाक्सो एक्ट बनाम परशुराम साहनी पुत्र नन्दलाल साहनी पंजीकृत कर अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देश में त्वरित कार्यवाही करते हुये कप्तानगंज पुलिस ने अभियुक्त परशुराम साहनी पुत्र नन्दलाल साहनी उपरोक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है शान्ति व्यवस्था की स्थिति- मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है।

संबंधित खबरें
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…

बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking