News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: माहवारी दिनों में स्त्रियों संग पुरुष भी रखे स्वच्छता का ध्यान -डॉ. एस. के. सिंह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 28, 2022  |  5:03 PM

563 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: माहवारी दिनों में स्त्रियों संग पुरुष भी रखे स्वच्छता का ध्यान -डॉ. एस. के. सिंह
  • अंतराष्ट्रीय माहवारी दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा महिलाओ व किशोरीयों को स्वच्छता सम्बंधित दीं गयी सलाह

कसया/ कुशीनगर । अंतराष्ट्रीय माहवारी दिवस पर सा. स्वास्थ्य केंद्र के स्वस्थ्य कर्मियों द्वारा किशोरियों व महिलाओ को माहवारी स्वछता से सम्बंधित सलाह दीं गयी l इस अवसर पर स्वस्थ्य केंद्र द्वारा नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड न. 7 सिद्धार्थ नगर धनहा उर्फ़ मल्लूडीह के आदर्श ग्राम पंचायत भवन पर गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित कर नगर के किशोरियों व महिलाओ और पुरुषो को माहवारी सम्बंधित स्वछता की जानकारी देते हुए स्वस्थ्य केंद्र के डॉ. एस. के. सिंह ने बताया कि माहवारी के समय स्वछता पर विशेष ध्यान रखना चाहिए l माहवारी के समय व्यायाम, आयरन युक्त गोलिया व भोजन का सेवन स्त्रियों को करना चाहिए,साथ ही माहवारी के समय पुरुषो को भी स्वछता का ध्यान रखना चाहिए, इसके अलावा चिकित्सक श्री सिंह ने बताया कि माहवारी में उपयुक्त सेनेटरी पैड को खुली जगहों पर न फेके,किसी किशोरी को महीने में दो बार माहवारी आये तो उसको एक बीमारी समझ कर तत्काल डॉक्टर से सलाह लें,माहवारी हर महीने न आये तो उसको भी अन्यथा न लेकर डॉक्टर से सलाह लें l

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर सुदृढ़ीकरण नहीं, भ्रष्टाचार का सुदृढ़ीकरण! भ्रष्टाचार पार्ट (चार)...

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओ व किशोरियों में सेनेटरी पैड, आयरन की गोली,ओडीएस पाउडर,क्लोट्राईमाजोल,डायशायक्लोमिन,मेट्रोलजिल आदि दवाये वितरित की गयी l इस मौके पर डॉ. सावित्री सिंह,मीरा दूबे,बीरेंद्र शर्मा,अमेरिकन खरवार,रीमा पाठक, उर्मिला देवी,संगीता, आशा, कुसुम,सूरज, अमजद अली, राजकुमार आदि स्वास्थ्य कर्मी व ग्रामीण मौजूद रहे l

संबंधित खबरें
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद

बोदरवार, कुशीनगर :- देश और प्रदेश में स्थित भाजपा की सरकार में विकास की…

कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली
कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली

कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking