News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: विद्युत स्पर्शाघात से मरे बंदर का श्रद्धालुओं ने किया अंतिम संस्कार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 29, 2022  |  5:50 AM

656 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विद्युत स्पर्शाघात से मरे बंदर का श्रद्धालुओं ने किया अंतिम संस्कार

कसया/कुशीनगर । बुद्ध स्थली कुशीनगर स्थित म्यांमार बुद्ध बिहार परिसर में विद्युत स्पर्शाघात से बंदर की मौत हो गई। मौके पर जुटे श्रद्धालुओ ने हिन्दू रीतिरिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर सुदृढ़ीकरण नहीं, भ्रष्टाचार का सुदृढ़ीकरण! भ्रष्टाचार पार्ट (चार)...

शनिवार की देर शाम म्यांमार बुद्ध बिहार परिसर में उछलते कूदते कहीं से आया बंदर बिजली के तार से उलझ गया। तार में विद्युत धारा प्रवाहित होने से बंदर जमींन पर गिर गया और कुछ देर तड़पने के बाद शांत हो गया। घटना को देखकर जुटे लोगों ने मृत बंदर के अंतिम संस्कार का निर्णय लिया और बिहार परिसर में ही पूरब की ओर पीछे धार्मिक जयकारे के साथ अंतिम संस्कार हिदू विधि विधान से कर दिया। लोगों ने आठ जून को बंदर के ब्रह्मभोज की सहमति बनाई। इस दौरान अवनेंद्र कुमार टेनी, ओमप्रकाश कुशवाहा, सुरेंद्र कुशवाहा, मानी चन्द्र मद्धेशिया, भरत, आकाश, विजय, संजय, सरवन, सोहन सहित आदि मौजूद रहेl

संबंधित खबरें
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद

बोदरवार, कुशीनगर :- देश और प्रदेश में स्थित भाजपा की सरकार में विकास की…

कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली
कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली

कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking