News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: सोहरौना ने फाइनल मुकाबला को 62 रनों से जीतकर ट्राफी पर किया कब्जा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 18, 2021  |  4:25 PM

1,726 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सोहरौना ने फाइनल मुकाबला को 62 रनों से जीतकर ट्राफी पर किया कब्जा WhatsApp
Responsive image

संजय पाण्डेय/न्यूज अड्डा

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के सोहरौना में हो रहे सात दिवसीय क्रिकेट मैच का फाइनल मुकाबला सोहरौना की टीम ने 62 रनों से जीतकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। फाइनल मैच का फीता काटकर उद्घाटन नेबुआ नौरंगिया के ब्लाक प्रमुख शंशाक दूबे ने किया।
सोहरौना में आयोजित दिब्य शक्ति क्रिकेट क्लब के द्वारा आयोजित क्रिकेट मैच का फाइनल मुकाबला सोहरौना व भुजौली के बीच रविवार को खेला गया। सोहरौना की टीम टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में सात विकेट खोकर 132 रन बनाए जबाब में उतरी भुजौली की पूरी टीम 70 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गई। विजेता सोहरौना की टीम को ब्लाक प्रमुख शशांक दूबे ने ट्राफी प्रदान किया। उक्त मैच के समापन अवसर पर ब्लाक प्रमुख श्री दूबे ने कहा कि ग्रामीण अंचल में ऐसे आयोजनों से प्रतिभा को उभरने का अवसर मिलता है। खेल में अनुशासन व टीम भावना का विशेष महत्व होता है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य संदीप श्रीवास्तव पूर्व प्रधान सुनील प्रजापति, जय प्रकाश सिंह, चंद्रशेखर कुशवाहा, रामानुज मिश्रा,संजय जायसवाल, राजू गुप्ता, कोमल जायसवाल, भाजपा आईटी सेल के आनन्द सिंह, जितेंद्र सिंह, कर्मवीर साहनी, अजय श्रीवास्तव,धीरू प्रजापति,विष्णु जायसवाल, देवेन्द शर्मा, संदीप आनन्द श्रीवास्तव, श्लोक जायसवाल, निखिल उपाध्याय सहित तमाम दर्शक उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking