News Addaa WhatsApp Group

गरीबों का आरक्षण खा गये मोदी, योगी- अखिलेश यादव, युवाओं के भविष्य पर ग्रहण है भाजपा सरकार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 14, 2021  |  4:19 PM

1,001 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गरीबों का आरक्षण खा गये मोदी, योगी- अखिलेश यादव, युवाओं के भविष्य पर ग्रहण है भाजपा सरकार
  • किसान, गरीब, छात्र, वेरोजगार एवं व्यपारियों के जज्बात को कुरेद गये अखिलेश
  • सेवरही की सभा मे नन्दकिशोर की कद बढ़ा गये सपा मुखिया अखिलेश

कुशीनगर। विजय रथ यात्रा के साथ तमकुहीराज विधानसभा के सेवरही पहुँचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मोदी और योगी की सरकारें सरकारी संस्थानों को बेच गरीबों को मिलने वाले आरक्षण को खा गये, फिर भी वे उनके हमदर्द बनने का नाटक कर रहे है।
अखिलेश यादव सीधे भाजपा सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अपराध युक्त प्रदेश बन चुका है। मुख्यमंत्री का शहर गोरखपुर वसूली के लिए ठोको शहर बन गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी जाते जाते टेबलेट और स्मार्ट फोन का लालच दे रहे, इसके पूर्व योगी सरकार मेरे इस योजना को बंद कर लाखो छात्रों के साथ छल किया है। वेरोजगरी चरम पर है, गरीब महंगाई के चलते आम जनता पीड़ित है।
भ्राष्टाचार सर चढ़कर बोल रहा, आम आदमी को न्याय नहीं मिल रहा। न्याय न मिलने से आम आदमी घुट घुट कर जी रहा। प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही और यह लहर किसान, गरीब, नौजवान, छात्र, व्यपारी खुद चला रहे है। भाजपा सरकार जाने के समय जनता को लालच की घुंटी पिला रही है, जो सरकार सरकारी संस्थानों को बेच रही हो वह गरीबों के आरक्षण के हक को कैसे दे पाएगी।
उन्होंने किसानों की ओर इशारा करते हुए बाबू गेंदा सिंह को याद किया और कहा कि किसानों की आय दुगुनी करने वाली भाजपा सरकार खाद के बोरी में चोरी हो रही है उधोग धंधे बन्द हो गये, जिससे लाखों युवा वेरोजगार हो गये।
उन्होंने कांग्रेस को भाजपा की बी टीम बता उससे कोसों दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाये महिलाओं को तीन गुना समाजवादी पेंशन तो मिलेगा ही, किसानों, वेरोजगरो, व्यपारियों, युवाओं एवं छात्रों के भविष्य को सवारने के लिए बेहतर योजनाएं हम लेकर आएंगे।
इस दौरान पूर्व विधायक पंडित नन्दकिशोर मिश्र, बिजेंद्र पाल उर्फ बबलू यादव, रमेश चन्द्र यादव,जिला मीडिया प्रभारी,कासिम अली, मधुरश्याम राय, त्रिभुवन जायसवाल, नगीना यादव, दारा यादव, संजय श्रीवास्तव, प्रदीप राव, रणविजय दुबे आदि प्रमुख लोगों सहित हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहें।

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

 

नन्दकिशोर को साथ ले गये अखिलेश, किया संकेत

विजय रथ यात्रा पर निकले सपा प्रमुख अखिलेश यादव सेवरही में सभा को सम्बोधित करने के उपरांत तमकुहीराज पूर्व विधायक पंडित नन्दकिशोर मिश्र को अपने रथ से लिफ्ट से नीचे बस में लाये और उन्हें आगे अपने साथ लेकर चले गये। पूर्व विधायक को अपने साथ ले जाने को उनका संकेत समझते हुए कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव व नन्दकिशोर मिश्र का नारा लगाते हुए उनका समर्थन करने से भी पीछे नहीं रहे। मीडिया गैलरी के बाहर खड़े समाजबादी कार्यकर्ता यह कयास लगाते हुये उदघोष कर रहे थे, की तमकुही का एक किशोर, नन्दकिशोर-नन्दकिशोर–। का नारा लोगो मे काफी उत्साह से बोलते सुना गया।
बहरहाल राजनीतिक पंडितो के बातो पर ध्यान दे,औऱ माने तो तमकुहीराज बिधान सभा से नन्दकिशोर मिश्र का साइकिल चलाना लगभग आज तय हो गया।

विजय रथ पर सवार हुए नन्दकिशोर मिश्र विपक्षी दलों में हलचल

टिकट के होड में जोर आजमाइस करने वालोें मे तमकुहीराज विधानसभा सभा से सपा प्रत्याशी की दौड़ में शामिल नन्दकिशोर मिश्र का विजय रथ पर सवार होना एक तरह से टिकट दावेदारी का पुख्ता होना बताया जा रहा है। इस बात को लेकर चर्चा एकाएक आम हो चली है। तो वहीं विपक्षी खेमे के अनुमान से अधिक जनसमूह की मौजूदगी परेशान करने वाली है। लोग अपने गुणा गणित को दशमलव भूल मान रहे है पर ऐसा है नही।राजनीतिक दृष्टिकोण से खतरा साफ है। गौरतलब हो कि सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का एका एक बना कार्यक्रम को लोग टिकट पर मुहर मान रहे थे। हुवा भी वही कार्यक्रम जैसे ही परवान चढ़ा मौका मुनासिब अबतक टिकट के होड में मजबूत माने जा रहे पूर्व विधायक नन्दकिशोर मिश्र को विजय रथ पर सवार होने का मौका दिया गाया हालांकि अबभी ऐसी कोई अधिकारिक सूचना पार्टी के तरफ से नहीं आयी है। पर लोग अनुमानों के आइने को साफ मान रहे हैं। ऐसे में सरगर्मियों में एक नया बयार सामिल होता दिख रहा है। राजनीति में रूचि रखने वालों कि माने तो अब अन्य पार्टियां भी जातिगत समीकरण को तवज्जो देना पसंद करेगी।

कसया पत्रकार वार्ता में अखिलेश यादव बोले

भारतीय जनता पार्टी झूठ बोलने वाली पार्टी है। किसान, नौजवान, माता, बहन इस सरकार को बदलने जा रहे हैं। सपा सरकार में सबको मिलेगा सम्मान। किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हुआ। महंगाई, भ्र्ष्टाचार चरम पर है। सरकारी कम्पनियों, एयरपोर्ट, ट्रेन, रेलवे स्टेशन, पोर्ट, जहाज सब बेंच रहे हैं। पहले इनको फेंकूँ कहते थे अब बेचू भी बन गए हैं। उक्त बातें रविवार को कुशीनगर के होटल लोटस निक्को में आयोजित प्रेस वार्ता में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहीं। श्री यादव विजय रथ यात्रा लेकर प्रदेश के वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव को साधने निकले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान बिल वापस नही हुआ तो किसान खेती से हाथ धो बैठेंगे। महंगाई बढ़ने से किसान , आम आदमी परेशान है। साढ़े चार साल में इन्होंने जमींन पर कोई काम नहीं किया। मेरे ही कार्यो का उद्घाटन कर रहे हैं। हमारी सरकार आयी तो पूरे पांच साल राशन देंगे। श्री यादव रथ पर सवार हो नेशनल हाइवे होते हुए तमकुहीराज की ओर निकले जहां जगह जगह उनका भव्य स्वागत किया गया।

संबंधित खबरें
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking