बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमारी से ग्रसित होने की जानकारी मिलने पर शिक्षा क्रांति अभियान संस्थान के अध्यक्ष एवं भगवंत पाण्डेय पीजी कॉलेज बोदरवार के प्रबंधक अखिलेश पाण्डेय व प्राचार्य डाo सुनील कुमार सिंह बीमार पत्रकार के घर पहुँच कर इलाज के लिए दस हजार रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए अपनी संबेदना को व्यक्त किया गया है l और भविष्य में भी इलाज के लिए सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया है l
विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा बोदरवार निवासी एक हिंदी दैनिक अखवार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा समाचार संकलन के लिए वाइक से कहीं जा रहे थे l कि उनकी बाइक फिसल गई और बोदरवार से मठिया जाने वाली सड़क पर गिर गए l जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गए l पत्रकार शर्मा को वाइक से गिर कर चोटिल होने की सूचना पर स्थानीय क्षेत्र के पत्रकार साथियों संग ग्रामीण व परिजन शर्मा को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज लेकर पहुंचे l वहाँ पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया गया l
पत्रकार शर्मा के सिर में शायद गंभीर चोट लगी हुई थी l जिसके कारण दायीं तरफ के हाथ व पैर अपना काम नही कर रहे थे l ऐसे में पत्रकार शर्मा अपने दाहिने तरफ के हाथ और पैर से पूरी तरह पैरालाइसिस से ग्रसित हो गए हैं l जिनका गोरखपुर के एक निजी चिकित्सालय में काफी दिनों तक उपचार चला l और मौजुदा समय में पत्रकार विश्वनाथ शर्मा बोदरवार में अपने घर आ गए हैं l और आज भी घर से इनका उपचार चल रहा है l भर्ती के समय इलाज के दौरान अनेक पत्रकार साथियों द्वारा इनका सहयोग किया गया l और मौजुदा समय में भी गंभीर बीमारी से जूझ रहे पत्रकार शर्मा की मदद के लिए समाज सेवी लोगों ने भी अपने हाथ को बढ़ाने का कार्य किया है l
इसी कड़ी में 31 मार्च मंगलवार के दिन शिक्षा क्रांति अभियान संस्थान के अध्यक्ष व बोदरवार स्थित भगवंत पाण्डेय पीजी कालेज के प्रबंधक अखिलेश पाण्डेय अपने महाविद्यालय के प्राचार्य डाo सुनील कुमार पाण्डेय के साथ पत्रकार विश्वनाथ शर्मा के घर पहुँचे और उनकी विवशता को देखते हुए संबेदना प्रकट कर इलाज के लिए दस हजार रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान किया l और इन्होंने शर्मा के इलाज के लिए भविष्य में भी मदद करने का आश्वासन दिया l इस दौरान अखिलेश निषाद, सहित परिवार के लोग उपस्थित रहे l
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…