News Addaa WhatsApp Group

तमकुही: अपर जिलाधिकारी कुशीनगर की अध्यक्षता मे तहसील तमकुहीराज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 2, 2021  |  6:08 PM

752 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुही: अपर जिलाधिकारी कुशीनगर की अध्यक्षता मे तहसील तमकुहीराज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

तमकुही/कुशीनगर | पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तमकुही राज तहसील सभागार मे कल मंगलवार को अपरजिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री विंध्यवासिनी राय और अपर पुलिस अधीक्षक श्री अयोध्या प्रसाद सिंह की मौजूदगी मे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमे राजस्व विभाग से आये कुल 22 मामलों मे से 04 मामलों का मौके पर ही उपस्थित अधिकारियों द्वारा निस्तारण कर दिया गया। शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग से कोई शिकायत पत्र नही आया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस मे तहसील क्षेत्र से आये कुल 61मामलों मे राजस्व विभाग विभाग के 22, पुलिस विभाग के 11,विकास विभाग से सम्बन्धित 09,समाज कल्याण विभाग के 04और अन्य विभागों से 15 मामले प्रस्तुत हुए जिनमे राजस्व विभाग से सम्बन्धित 04 मामलों का मौके पर ही समाधान करते हुए शेष मामलों को समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण के निर्देश के साथ सम्बन्धित विभागों को अपर जिलाधिकारी श्री विंध्यवासिनी राय ने सौंपा।
सुबह 10:00 से आयोजितB सम्पूर्ण समाधान दिवस मे फरियादियों को सुनने और और शिकायतों के निस्तारण के प्रति जनपदीय अधिकारियों सहित उपजिलाधिकारी की तत्परता से फरियादी संतुष्ट दिखे।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking