News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुही राज में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की हुई बैठक!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 29, 2020  |  3:18 PM

1,271 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुही राज में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की हुई बैठक!
  • पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग कलमकारों के हक में: बृजबिहारी त्रिपाठी
  • एबीपीएसएस पत्रकारों के अधिकार को लेकर कर रही संघर्ष: हृदया नन्द
  • तमकुही राज में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की हुई बैठक

कुशीनगर।हम अपनी मांग को सवैधानिक रूप से सरकार को अवगत करा रहे हैं। जो कलमकारों के हित में है। पत्रकारों को स्वास्थ्य सुविधा हेतु 5 लाख रुपये का बीमा मिलना चाहिए। जनपद में टोलटेक्स पत्रकारों के नीजि वाहन से माफ किया जाना चाहिए।
उक्त बातें अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की तमकुहीराज के शिव साई भवन में सोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए आहूत बैठक में को संबोधित करते हुए गोरखपुर मण्डल कोआर्डिनेटर बृज बिहारी त्रिपाठी ने कही और कहा कि देश में संगठन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग कर रही है।
हम अपनी मांग को सवैधानिक रूप से सरकार को अवगत करा रहे हैं। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष हृदयनंद शर्मा ने सांगाठनिक मजबूती पर चर्चा करते हुए कहा कि एबीपीएसएस पत्रकारों के मान, सम्मान, हक व अधिकार को लेकर संघर्ष करती आ रही हैं। आप सब की एकजुटता से ही लक्ष्य की प्राप्ति होगी । अशोक राय ने कहा कि शिष्टाचार के तहत हम पत्रकारों रहना होगा। कलमकार की लेखनी से ही इसकी पहचान होती है । इसलिए इसलिए अपनी लेखनी को सुधारने का कार्य करना चाहिए। बैठक में तमकुही राज तहसील के गठन की चर्चा की गयी।इस दौरान विजय राव, असफाक अंसारी, मुन्ना राय अशोक राय, राकेश श्रीवास्तव, जावेद अख्तर, लाल बाबू, मुन्ना शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

आपके लिए और..- दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग स्थित रविदास नगर की महिला से दुष्कर्म…

चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking