News Addaa WhatsApp Group Join करें

यमुना एक्सप्रेस पर दौड़ती बस में युवती से दुष्कर्म

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 29, 2020  |  3:51 PM

981 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यमुना एक्सप्रेस पर दौड़ती बस में युवती से दुष्कर्म
  • दिल्ली की युवती ने पुलिस को फोन कर पकड़वाया दुष्कर्मी युवक
  • मथुरा पुलिस ने बस को किया जप्त चालक व परिचालक भी हिरासत में

लखनऊ:- यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा जिले की सीमा में लखनऊ से दिल्ली जा रही डबल डेकर स्लीपर काेच बस में शनिवार सुबह एक यात्री ने महिला यात्री के साथ दुष्कर्म किया। महिला की जागरूकता से पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और बस को जब्त कर लिया है।
पुलिस के अनुसार लखनऊ से शुक्रवार मध्य रात 45 सवारियों को लेकर एआर 01 एल 1052 बस दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। बस में दिल्ली के थाना बेगमपुर के रोहिणी की एक महिला भी बस में सवार हुई। महिला मध्य में लोअर सीट पर यात्रा कर रही थीं। हर सीट परदे से ढकी थी।
सुबह करीब साढ़े सात बजे बस यमुना एक्स्प्रेस वे के मथुरा सीमा में मांट टोल से करीब पहुंची थी। इसी दौरान बस में सवार युवक रवि पुत्र राजकुमार निवासी उर्रा बाजार (मोतीपुर) बहराइच महिला की सीट पर जा लेटा। सभी सवारी सो रही थीं तभी रवि ने महिला का मुंह दबा दिया और दुष्कर्म किया।
महिला ने यूपी 112 डायल पर कॉल करके यमुना एक्सप्रेस वे पर दौड़ती बस में अपने साथ हुए दुष्कर्म की सूचना दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। बस का पुलिस ने पीछा शुरू कर दिया। बस मांट टोल को क्रॉस कर चुकी थी।
घटनास्थल पर पहुंचे एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर बस का पीछा करते हुए माइल स्टोन 65 पर पकड़ लिया। आरोपित रवि को हिरासत में ले लिया गया। बस में सवार सभी 45 यात्रियों को उतार कर दूसरी बस से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया, जबकि बस को जब्त कर लिया गया है। महिला ने रवि के खिलाफ थाना मांट में तहरीर दी है। पीड़िता की तहरीर आराेपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
प्रारंभ में युवक बस में हेल्पर बताया जा रहा था, लेकिन पूछताछ के बाद स्थिति साफ हो गई कि आरोपित भी बस में यात्रा कर रहा था।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking