पिपरा बाजार/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के नौरंगिया कप्तानगंज मार्ग पर सिरसिया खुर्द में रामकोला मोड़ के समीप कोहरे के कारण तीन गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई।टक्कर में दो घायल हो गए।जिनका इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।
मंगलवार की रात लगभग 9 बजे पश्चिमी चम्पारण के बगहा 2 स्टेशन निवासी एक ही परिवार के लोग एक साथ बोलेरो और स्कोर्पियो से वापस गोरखपुर से बगहा जा रहे थे कि सिरसिया खुर्द के रामकोला मोड़ के समीप सड़क पर खड़ी ट्राली से आगे चल रही स्कोर्पियो की टक्कर हो गई इसी के पीछे आ रही बोलेरो की टक्कर स्कोर्पियो से हो गई।इस टक्कर में स्कोर्पियो सवार दो लोगों को हल्की चोटें आईं हैं।दुर्घटना के बाद घर से दूसरी गाड़ी मंगा अपने गंतव्य को रवाना हो गए।घायलों का इलाज बगहा में हो रहा है।इसी स्थान पर एक जटहा बाजार निवासी राधाकृष्ण यादव की ट्रैक्टर ट्राली भी कोहरे के कारण सामने अचानक आई किसी वाहन से टक्कर बचाने के कारण अनियंत्रित होकर गड्डे में गिर गई।गनीमत रही कि ट्रैक्टर चालक सुरक्षित हैं।सूचना पर पहुंची पुलिस वाहन स्वामी और घायलों को पता करने में लगी हुई थी।
कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…