विश्वजीत राय/न्यूज़ अड्डा
पिपरा बाजार/कुशीनगर | नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के डुमरा खुर्द निवासी एक ब्यक्ति ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार,डीजीपी,प्रमुख सचिव गृह,डीआईजी तथा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को जरिये मेल प्रार्थना पत्र सौप गांव के ग्राम प्रधान के परिजनों पर गावई राजनीति के चलते चौराहे पर झोपड़ी में स्थिति अपनी चाय की दुकान की को तोड़ने फोड़ने एवं बिरोध करने पर मार पीट करने तथा धमकी देने का आरोप लगाया है ।वही मुकामी पुलिस को इस प्रकरण में अबतक कार्यवाही न करने का आरोप भी लगे है।
उक्त गांव निवासी राजेश राजभर ने उपरोक्त को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि गांव के ही चौराहे पर बिगत 25 वर्षो से झोपड़ी में उसकी चाय की दुकान है जो उसके परिजनों के जीवन यापन का साधन है बीते पंचायती चुनाव को लेकर ग्राम प्रधान के परिजन उसकी दुकान पर पहुच तोड़ फोड़ करने लगे तथा बिरोध करने पर मार पीट के साथ भद्दी भद्दी गालियां और जान माल की धमकी भी दी जिसकी सूचना मेरे द्वारा 7 मई को स्थानीय थाने को दी गई लेकिन पुलिस द्वारा कोई न्याय न मिल सका जिससे आरोपियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और वे आय दिन मुझसे उलझने की कोशिश में लगे रहते है।
कुशीनगर। शनिवार को जनपद के तरयासुजान थाना परिसर में आगामी त्यौहार ईद व रामनवमी…
हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…
हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…
सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…