Reported By: न्यूज अड्डा डेस्क
Published on: Mar 14, 2021 | 9:35 AM
766
लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
झारखंड के धनबाद में एक महिला को फांसी लगाने का नाटक करना महंगा पड़ गया और इस चक्कर में उसकी जान चली गई। मृतका की पहचान 32 वर्षीय तारा देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने जब इस मामले का खुलासा किया तो सभी के होश उड़ गए।
घटना बाघमारा पुलिस अनुमंडल के रामकनाली ओपी के फ़िल्टर प्लांट के पास का है। जहां शुक्रवार के दिन एक 32 वर्षीय महिला ने अपने 08 वर्षीय लड़की को फांसी का वीडियो बनाकर उसके पापा को भेजने की बात कही। लेकिन समय को कुछ और ही मंजूर था। फांसी लगाने की फोटो बनाते समय स्टूल से तारा का पैर फिसला और वह सीधे मौत के आगोश में चली गई। मृतका की लड़की के अनुसार उसकी मम्मी का उसके पापा के साथ झगड़ा हुआ था। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, पति मनोज महतो ने तारा से दूसरी शादी रचाई थी। तारा ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। वहीं, तारा की मां गौरी देवी ने बताया कि तारा की भी यह दूसरी शादी थी। उसने पूरे परिवार के खिलाफ जाकर यह कदम उठाया था लेकिन मनोज से भी उसे सुख नहीं मिला इसलिए उसने आत्महत्या की है। मनोज की एक आठ साल की बेटी है जो मनोज और तारा के साथ ही रहती थी।
बेटी का कहना है कि पिता को डराने के लिए मां ने फांसी लगाने की एक्टिंग की। मां ने कहा था कि फांसी की फोटो भेजने से पिता डर जाएंगे। फांसी लगाने के दौरान मां का पैर स्टूल से फिसल गया और छटपटाने लगी। बेटी ने कहा कि काफी चिल्लाने के बाद भी लोग नहीं पहुंचे। बाहर जाकर लोगों को बुलाया लेकिन तब तक मां की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पहुंची रामकनाली की पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
Topics: अड्डा ब्रेकिंग ब्रेकिंग न्यूज़