News Addaa WhatsApp Group Join करें

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने की चुनाव लड़ने की घोषणा, आसनसोल से लौटा चुके हैं BJP का टिकट

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 13, 2024  |  2:57 PM

182 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने की चुनाव लड़ने की घोषणा, आसनसोल से लौटा चुके हैं BJP का टिकट

लंबे समय से भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चा हो रही है, लेकिन अब वो समय आ गया है जब वह चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उन्होंने खुद ट्विटर के जरिए फैंस को इसकी जानकारी दी है। हालांकि पवन ने अब भी ये नहीं बताया कि वह किस सीट से चुनाव लड़ने वाले हैं, लेकिन कयास लगने शुरू हो चुके हैं।

आपके लिए और..- नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की...

पवन सिंह ने ट्वीट में लिखा, “मैं अपने समाज जनता जनार्दन और मां से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए चुनाव लडूंगा। आप सभी का आशीर्वाद एवं सहयोग अपेक्षित है। जय माता दी।”

खबर आ रही थी कि पवन सिंह भाजपा की ओर से पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन पवन सिंह ने इससे साफ इनकार कर दिया था। मनीष कश्यप को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ेंगे। इस इंटरव्यू में पवन सिंह ने कुछ ऐसा हिंट दिया था, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अपने होमटाउन आरा से चुनाव के मैदान में उतरेंगे।

दरअसल पवन ने कहा था कि हर कोई चाहता है कि वो अपने होम टाउन से चुनाव लड़े और अपने इलाके के विकास के लिए कुछ करे। इसके अलावा पवन सिंह ने उन जगहों के नाम लिए थे, जहां से वह चुनाव लड़ने की इच्छा रखते हैं। इनमें आरा, छपरा, महाराजगंज, वाल्मिकी नगर और औरंगाबाद शामिल हैं। उन्होंने इन क्षेत्रों के अलावा उत्तर प्रदेश और झारखंड से भी चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी।

मां की ख्वाहिश पूरी करेंगे पवन सिंह
इस इंटरव्यू में पवन सिंह ने बताया था कि वह चुनाव लड़ना चाहते हैं क्योंकि उनकी मां की ये ख्वाहिश है। उन्होंने बताया था कि उनकी मां अपने बेटे को एक्टर और सिंगर के बाद अब सांसद के रूप में देखना चाहती हैं। पवन ने कहा था कि उनकी मां उनके लिए दुनिया में सबसे पहले है। उनसे बढ़कर दुनिया में कोई चीज नहीं और अगर उन्होंने ये कह दिया तो ह अपनी मां का सपना पूरा जरूर करेंगे। वह चुनाव जरूर लड़ेंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, आज से लागू हुईं नई दरें
महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, आज से लागू हुईं नई दरें

न्यूज़ डेस्क, newsaddaa (कुशीनगर): देश में आम उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और बड़ा…

पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची
पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची

न्यूज़ अड्डा: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking