News Addaa WhatsApp Group

राहुल के समर्थन में अजय लल्लू कहा, राहुल गांधी के नेतृत्व में काम करना चाहता है कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 24, 2020  |  10:28 AM

1,949 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
राहुल के समर्थन में अजय लल्लू कहा, राहुल गांधी के नेतृत्व में काम करना चाहता है कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को जारी किए गए पत्र में 23 नेताओं द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे गए पत्र की आलोचना करते हुए कहा कि चंद नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष को तथाकथित रूप से एक पत्र लिखा है. वे तमाम राज्यों के हमारे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं.

आज की हॉट खबर- निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन रविवार को

कांग्रेस में 23 नेताओं की ओर से पार्टी में आमूलचूल बदलाव को लेकर अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र के चर्चा में आने के बाद विवाद थमता नहीं दिख रहा. अब कांग्रेस की उत्तर प्रदेश यूनिट भी सामने आ गई और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई विधायकों ने पत्र जारी कर गांधी परिवार का समर्थन किया है.

उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के अलावा अन्य कांग्रेसी विधायकों नरेश सैनी, दीपक सिंह, सुहेल अख्तर अंसारी, मसूद अख्तर ने पत्र लिखकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व का समर्थन किया है. इनके अलावा कई अन्य नेताओं ने भी पत्र पर अपने हस्ताक्षर किए हैं.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से लिखा गया पत्र
‘हमारी भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं’

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आज रविवार को जारी किए गए पत्र में 23 नेताओं द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे गए पत्र की आलोचना करते हुए कहा कि चंद नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष को तथाकथित रूप से एक पत्र लिखा है. वास्तविकता यह है कि वे तमाम राज्यों के हमारे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं..

पत्र में यह भी कहा गया कि देशभर के पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह से वाकिफ हैं कि भाजपा के खिलाफ अपने नेतृत्व के बहादुराना संघर्ष में शामिल लाखों-लाख जमीनी पार्टी कार्यकर्ताओं के संघर्षों से कटे होने के बावजूद ये वही नेता हैं जिन्होंने पार्टी से सबसे ज्यादा फायदा उठाया है. हमारी भावनाओं के प्रतिनिधि बनने का उनका झूठा दावा निहायत गैर-जरूरी और नागवार है.

गांधी परिवार के प्रति विश्वास और समर्थन व्यक्त करते हुए पत्र में आगे लिखा गया कि हम सबके लिए यह समय सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में एक साथ मिलकर खड़े होने और हमारे संविधान के मूल्यों व लोकतंत्र को नष्ट कर रहीं शक्तियों से दो-दो हाथ करने का है और हम इस कर्तव्य को पूरी तरह से निभाएंगे.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking