उ.प्र.पुलिस अनुकरणीय पहल! शाबाश दारोगा जी.!
नेबुआ नौरंगिया के प्रभारी निरीक्षक ने मुसहर परिवारों के साथ मनाया रक्षाबंधन।
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश की पुलिस की आज एक अनुकरणीय पहल समाज के पटल पर काबिलेतारीफ सामने उजागर हुई है। कर्तव्य एवं भाई -बहन के पवित्र आदरणीय शुभपर्व के सुअवसर पर कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाने के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह द्वारा रक्षाबंधन का त्यौहार सुदुर अकबर पुर के मुसहर टोली में समाज के दबे कुचले समझे जाने वाले परिवारों के महिलाओं के साथ भाई -बहन के पवित्र रिस्तों से संजी संवरी पर्व को उपहार भेंट करते हुए रक्षासूत्र तो बंधाया ही है आशिष भी लिया है।
खबर आ रही है कि आज सुबह के जरूरी दिनचर्या के पश्चात प्रभारी निरीक्षक नेबुआ नौरंगिया अनुज कुमार अपने लावा लश्कर के साथ मुसहर टोली पहुँच कर स्थानीय महिलाओं से राखियां बंधवाई। उन्हें उपहार एवं कोरोनाकाल में सावधानी बरतने के लिए फेसमास्क भी भेंट करते हुए उनका आशिष लिया। तमाम मुँहबोली बहनों ने गदगद हो भाई दारोगा जी की आरती उतारी और उन्हें लखलख बधाई भी दी है।
कुशीनगर। शनिवार को जनपद के तरयासुजान थाना परिसर में आगामी त्यौहार ईद व रामनवमी…
हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…
हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…
सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…