News Addaa WhatsApp Group

28 जुलाई का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 28, 2020  |  12:14 AM

980 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
28 जुलाई का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

 

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

मेष

आज आप में वैचारिक निखार आएगा लोगो की मदद भी बिना विचार करेंगे। परिजनों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे स्त्री वर्ग किसी कारण से केवल दिखावे के लिए नाराज होंगी। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। पुत्र से मतभेद हो सकते है।

वृष

आज शेयर सट्टे में आज किया निवेश निकट भविष्य में लाभ कराएगा। अन्य व्यवसाय में भी आज मेहनत का फल थोड़े देर से परन्तु भरपूर मिलेगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपका योगदान प्रतिष्ठा बढ़ाएगा। महिलाये अपने कार्यो के प्रति निष्ठावान रहेंगी।

मिथुन

आज मनोरंजन एवं आराम में अधिक समय बितायेंगे मौज शौक के साथ ही घरेलू सुख सुविधा जुटाने पर भी खर्च होगा। धार्मिक स्थानों के पर्यटन का अवसर मिलेगा। परिजनों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। विवेकी व्यवहार अपनाएं।

कर्क

आज घरेलू कलह से अशांत रहेगा अपनी गलती ना मानने से मतभेद के लंबे खिंचने के आसार है। आसपडोसियो से भी तकरार होने की संभावना है। संध्या के बाद थोड़ी बहुत शांति मिलेगी फिर भी आज के दिन मौन धारण करने से कई समस्याओं का समाधान स्वतः ही हो जाएगा।

सिंह

आज स्त्री-पुत्र से भी आज लाभदायक समाचार मिल सकते है। विपरीत लिंगीय आकर्षण आज कम रहेगा। संध्या बाद का समय मनोरंजन में व्यतीत करेंगे लंबी यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। महिलाओ की मांगे तुरंत पूरी करें अन्यथा परेशानी होगी।

कन्या

आज लंबी यात्रा के प्रसंग भी बनेंगे परन्तु अंतिम क्षण में निरस्त हो सकते है। सहकर्मी भी आज मतलब निकालने के लिए ही मीठा व्यवहार करेंगे। गृहस्थ में भी कुछ ऐसा ही माहौल रहेगा। परिजन आवश्यकता पूर्ति समय पर ना होने से नाराज होंगे। संध्या बाद शुभ समाचार मिलेंगे।

तुला

आज परिस्थितियां कैसी भी रहें आपके धन लाभ को नही रोक पाएंगी आज किसी गलत निर्णय के भी अकस्मात सही निकलने से उत्साहित होंगे। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों से मतभेद रहने पर भी मजबूरी में तालमेल बैठा ही लेंगे। दाम्पत्य जीवन मे सुख वृद्धि होगी।

वृश्चिक

आज किसी पुरानी गलती अथवा विवाद के फिर से उभरने पर परिवार में अशांति होगी सार्वजनिक सम्मान में भी कमी आएगी। आज आप प्रयास करने पर भी धन की क्षति को रोक नही पाएंगे। महिलाओ को भी आज किसी गलती पर अपमानित होने की संभावना है।

धनु

आज भोजन भी असंयमित रहने पर पेट संबंधित समस्या रहेगी। महिलाये किसी गुप्त चिंता के कारण अंदर से परेशान रहेंगी परन्तु दर्शायेगी नही। संध्या पश्चात थकान रहने पर प्रत्येक कार्यो में अरुचि दिखाएंगे लेकिन शुभ समाचार मिलने से प्रसन्न भी होंगे।

मकर

आज संध्या के समय अवश्य आकस्मिक लाभ होने से पूरे दिन की कमी पूरी हो जाएगी। आज किसी को ना चाहते हुए भी उधार देना पड़ेगा जिसकी वापसी मुश्किल रहेगी। सरकारी कार्य की गति धीमी रहेगी। परिवार की महिलाये भी कुछ ना कुछ उधेड़-बुन में लगी रहेंगी मेहनत भी करेंगी।

कुंभ

आज आलस्य को त्याग लक्ष्य पर ध्यान लगाए थोडे विलम्ब से ही सही सफलता अवश्य मिलेगी। परिजनों के साथ नरमी बरतें। महिलाये आज ज्यादा भावुक रहेंगी मामूली बातो को दिल पर ले लेगी। धर्म कर्म में निष्ठा रहने पर भी कम समय देंगे तंत्र मंत्र में प्रयोग करेंगे।

मीन

आज कानूनी उलझनों में फंसने की संभावना है। महिलाये आज दयनीय स्थिति से गुजरेंगी अनावश्यक परेशान ना करें। आध्यत्म से जुड़ने पर मानसिक शांति मिल सकती है। संतानो के विषय मे भी आज कोई अशुभ समाचार मिलने की सम्भावना है।

ज्योतिष सेवा केन्द्र मुम्बई

ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
संपर्क सूत्र95943 18403/98208 19501

संबंधित खबरें
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking