News Addaa WhatsApp Group Join करें

“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 4, 2026  |  10:30 AM

2,718 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल

कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र की शालिकपुर पुलिस चौकी एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गई है। चौकी इंचार्ज और एक कथित शराब तस्कर के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में अवैध शराब से लदे वाहन को छोड़ने के बदले रुपये के लेन-देन और मोलभाव की कथित चर्चा सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और पूरे जिले में इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि वायरल हो रहा ऑडियो को “न्यूज अड्डा” पुष्टि नहीं करता।

आपके लिए और..- ट्रेन की चपेट में आने से भालू की मौत, दो...

जानकारी के अनुसार, 31 मई की सुबह शालिकपुर चौकी पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली थी। बताया जा रहा है कि वाहन से करीब आठ पेटी अवैध शराब बरामद हुई थी। आरोप है कि वाहन पकड़े जाने के बाद उसे छोड़ने को लेकर कथित तौर पर सौदेबाजी शुरू हुई, जिसकी बातचीत का ऑडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल ऑडियो में कथित सौदेबाजी की चर्चा

वायरल ऑडियो में एक व्यक्ति यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि पहले 30 हजार रुपये में बात तय हुई थी, लेकिन बाद में रकम बढ़ाकर 50 हजार रुपये मांगी गई। बातचीत के दौरान 40 हजार रुपये पर सहमति बनने तथा शराब जब्त रखने जैसी बातें भी कथित रूप से सुनाई पड़ रही हैं। हालांकि इस ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही इसकी आधिकारिक सत्यता सामने आई है, लेकिन इसके वायरल होते ही पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

खाकी और तस्करों की कथित सांठगांठ पर चर्चा तेज

ऑडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोगों का कहना है कि यदि जांच में ऑडियो सही पाया जाता है तो यह कानून के रखवालों और अवैध शराब कारोबारियों के बीच संभावित गठजोड़ का गंभीर मामला साबित हो सकता है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इलाके में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चल रहा है, जिसकी शिकायतें समय-समय पर सामने आती रही हैं, लेकिन अपेक्षित स्तर पर कार्रवाई नहीं हो पाती।

जांच रिपोर्ट का इंतजार

वायरल ऑडियो ने न केवल स्थानीय पुलिस की साख को कटघरे में खड़ा कर दिया है, बल्कि कानून-व्यवस्था को लेकर भी नई बहस छेड़ दी है। अब लोगों की निगाहें पुलिस विभाग की जांच और उसकी रिपोर्ट पर टिकी हैं। यदि ऑडियो की सत्यता प्रमाणित होती है तो यह मामला पुलिस विभाग के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है और संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग भी तेज हो सकती है।

चर्चा में सवाल

  • क्या अवैध शराब से लदे वाहन को छोड़ने के लिए हुई थी कथित सौदेबाजी?
  • वायरल ऑडियो में सुनाई दे रही आवाजें किसकी हैं?
  • क्या जांच में सामने आएगी खाकी और तस्करों की सच्चाई?
  • आखिर क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर पूरी तरह लगाम क्यों नहीं लग पा रही?

फिलहाल वायरल ऑडियो की सत्यता जांच का विषय है, लेकिन इसने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई और जांच के नतीजों पर टिकी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ट्रेन की चपेट में आने से भालू की मौत, दो घंटे तक प्रभावित रहा रेल परिचालन
ट्रेन की चपेट में आने से भालू की मौत, दो घंटे तक प्रभावित रहा रेल परिचालन

पनियहवा बाल्मीकि नगर रेलखंड के भपसा रेल पुल पर हादसा, वंदे भारत समेत कई…

सामूहिक विवाह समारोह में एक दूसरे के हुए 142 जोड़े
सामूहिक विवाह समारोह में एक दूसरे के हुए 142 जोड़े

हाटा कुशीनगर। नगर स्थित एक लान में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के…

सांड के उत्पात से ग्रामीण परेशान
सांड के उत्पात से ग्रामीण परेशान

हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील के मोतीचक विकास खंड के ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में बिगत…

‘ट्रांसफर हुआ… लेकिन रवानगी नहीं!’ 20 दिन बाद भी कसया थाने में जमे वरिष्ठ उप निरीक्षक, उठने लगे सवाल
‘ट्रांसफर हुआ… लेकिन रवानगी नहीं!’ 20 दिन बाद भी कसया थाने में जमे वरिष्ठ उप निरीक्षक, उठने लगे सवाल

कुशीनगर। पुलिस विभाग में स्थानांतरण आदेश का पालन आमतौर पर तत्काल कराया जाता है,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking