News Addaa WhatsApp Group

5 कैमरों वाला फोन Honor 10X Lite लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 11, 2020  |  12:01 PM

1,082 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
5 कैमरों वाला फोन Honor 10X Lite लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां!

हुवावे के हॉनर ब्रांड ने मंगलवार को अपने Honor 10 Lite स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में उतार दिया। नए Honor फोन को सबसे पहले बीते साल नवंबर में चीनी मार्केट में लॉन्च किया था। फोन को ई-कॉमर्स साइट Flipkart और कंपनी के आधिकारिक स्टोर HiHonor India स्टोर पर मिलेगा। हॉनर 10 लाइट 24 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सीन डिटेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस है। Honor 10 Lite में हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर और आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई है। फोन में सेल्फी कैमरे के लिए ड्यूड्रॉप डिस्प्ले नॉच है। देखा जाए तो Honor 10 Lite हैंडसेट बीते साल के Honor 9 Lite का अपग्रेड है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

Honor 10 Lite की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

Honor 10 Lite की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम वेरिएंट बेचा जाएगा। इस फोन को 6 जीबी रैम वेरिएंट 17,999 रुपये में मिलेगा। दोनों ही मॉडल मिडनाइट ब्लैक, सेफायर ब्लू और स्काई ब्लू रंग में मिलेंगे। इसमें से ब्लू रंग वेरिएंट ग्रेडिेएंट फिनिश के साथ आता है। हॉनर 10 लाइट को फ्लिपकार्ट और हाइहॉनर इंडिया स्टोर पर उपलब्ध कराया जाएगा। फोन की बिक्री 20 जनवरी की मध्यरात्रि को शुरू होगी।

Honor 10 Lite के साथ 2,200 रुपये का जियो कैशबैक मिलेगा। इसके साथ 2,800 रुपये का क्लियरट्रिप वाउचर भी मिलेगा।

Honor 10 Lite स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) हॉनर 10 लाइट एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0.1 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.21 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 415 पिक्सल प्रति इंच है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम वाले वेरिएंट हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor 10 Lite में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और यह एफ/1.8 अपर्चर से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Honor 10 Lite के कनेक्टिविटी फीचर में डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2 एलई, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, जीपीएस/ ए जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, कंपास, ग्रेविटी सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 3,400 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 154.8×73.64×7.95 मिलीमीटर है और वज़न 162 ग्राम।

संबंधित खबरें
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking