News Addaa WhatsApp Group Join करें

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 12, 2026  |  7:13 PM

467 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता” WhatsApp
Responsive image

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड के ग्राम सलेमगढ़ छावनी टोला निवासी एक बधिर बालिका के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता स्वीकृत कराई गई है। यह सराहनीय कार्य युवा समाजसेवी विशाल सिंह पटेल की पहल और क्षेत्रीय विधायक डॉ. असीम कुमार राय के प्रयास से संभव हो सका।
सलेमगढ़ छावनीपुर गांव निवासी रवि पटेल की पुत्री देवांशी पटेल बचपन से ही सुनने में असमर्थ थी। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसके इलाज की व्यवस्था कर पाना संभव नहीं हो पा रहा था। इसी बीच जब इस गंभीर समस्या की जानकारी समाजसेवी विशाल सिंह पटेल को हुई, तो उन्होंने बिना देर किए मदद का बीड़ा उठाया।
समाजसेवी विशाल पटेल ने तत्काल क्षेत्रीय विधायक डॉ. असीम कुमार राय को इस मामले से अवगत कराया। विधायक ने मामले की गंभीरता को समझते हुए संवेदनशीलता दिखाई और मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र लिखकर आर्थिक सहायता की मांग की। परिणामस्वरूप मुख्यमंत्री राहत कोष/विधायक निधि से बालिका के इलाज हेतु अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के लिए ₹3,04,500 की राशि स्वीकृत कर दी गई।
इस सहायता से अब देवांशी के इलाज का रास्ता साफ हो गया है और उसके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। बालिका के माता-पिता ने भावुक होकर कहा कि अब उनकी बेटी के जीवन में भी खुशियों की धुन गूंजेगी और वह दुनिया की आवाजें सुन सकेगी।
इस मानवीय पहल के लिए परिवार के साथ-साथ ग्रामीणों ने भी विधायक डॉ. असीम कुमार राय, समाजसेवी विशाल सिंह पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह घटना समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करने वाली एक प्रेरणादायक मिसाल बन गई

आपके लिए और..- साइबर ठगों से बचाव के गुर, बेटियों को करियर का...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking