News Addaa WhatsApp Group Join करें

युवक का पेड़ से लटका मिला संदिग्ध परिस्थिति में शव

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 4, 2026  |  12:23 PM

820 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
युवक का पेड़ से लटका मिला संदिग्ध परिस्थिति में शव

हाटा/कुशीनगर। नगर के अंबेडकर नगर वार्ड नंबर 10 निवासी 20 वर्षीय शिवम् चौहान पुत्र सीताराम चौहान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीए हेतू भेज आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

आपके लिए और..- हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला...

शिवम् कर्नाटक में टाइल्स लगाने का काम करता था और करीब एक माह पहले ही बाहर से अपने घर लौटा था। वह अविवाहित था तथा अपने माता-पिता का बड़ा बेटा था।परिजनों के अनुसार शिवम् मंगलवार शाम करीब 7 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर रात तक परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।गुरुवार सुबह परिजन खोजबीन करते हुए नगर से लगभग एक किलोमीटर दक्षिण देवरिया मोड़ के पास पहुंचे, जहां एक खेत मे शीशम के पेड़ से बेल्ट के सहारे लटका शव मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी।मृतक के पिता सीताराम चौहान ने बताया कि उनका बेटा शाम करीब 7 बजे घर से निकला था।

परिवार के लोगों ने रात भर उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह जब वे तलाश करते हुए देवरिया मोड़ के पास पहुंचे तो देखा कि शिवम् का शव बेल्ट के फंदे से शीशम के पेड़ पर लटका हुआ था।मौत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। परिजन और स्थानीय लोग घटना को संदिग्ध मानते हुए निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking