कुशीनगर। जिले में शिकायतों के निस्तारण को लेकर एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। विशुनपुरा थाना क्षेत्र में एक मोबाइल उपभोक्ता ने अपनी समस्या का समाधान कराने के लिए ऐसा कदम उठा लिया, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र के एक एयरटेल उपभोक्ता को लंबे समय से मोबाइल नेटवर्क में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। बार-बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद जब समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो परेशान होकर उसने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया।
उपभोक्ता सीधे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और वहीं से अपनी मांग रखने लगा। हैरानी की बात यह रही कि उसने फिल्म शोले के मशहूर सीन की तर्ज पर अंदाज अपनाते हुए अपनी शिकायत का निस्तारण कराने की जिद पकड़ ली। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक का कहना था कि जब तक उसकी नेटवर्क समस्या का समाधान नहीं किया जाएगा, वह नीचे नहीं उतरेगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई।
हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि संबंधित कंपनी या प्रशासन की ओर से उसकी शिकायत का निस्तारण हुआ या नहीं।
अब बड़ा सवाल यही है—क्या टावर पर चढ़कर की गई यह ‘शोले स्टाइल’ फरियाद आखिर रंग लाएगी, या फिर यह मामला भी बाकी शिकायतों की तरह अधूरा रह जाएगा?आज की हॉट खबर- खड्डा पुलिस ने गैर राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की...
कुशीनगर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर जहां एक…
बोदरवार, कुशीनगर :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत केंद्र…
सालिकपुर पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया पिकप वाहन सहित शराब की…
सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…