News Addaa WhatsApp Group

आध्यात्मिक चोर!… बोला “मैं चोरी नहीं, सत्य की खोज पर निकला हूं”, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 7, 2025  |  12:57 PM

99 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आध्यात्मिक चोर!… बोला “मैं चोरी नहीं, सत्य की खोज पर निकला हूं”, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

कुशीनगर। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र में बीती रात एक अजब किस्सा सामने आया, जब ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पहले तो सबको लगा कि यह कोई चोर है जो घरों की रेकी कर रहा है, लेकिन जब उससे पूछताछ की गई तो उसका जवाब सुनकर लोग हैरान रह गए। युवक बोला “मैं चोरी करने नहीं, सत्य की खोज में निकला हूं।”

आज की हॉट खबर- ईद व रामनवमी को लेकर तरयासुजान थाने में पीस कमेटी...

यह वाक्य सुनकर कुछ ग्रामीण दंग रह गए तो कुछ हँस पड़े। फिर भी, किसी अनहोनी की आशंका में ग्रामीणों ने एहतियातन डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने लाया। पूछताछ में उसकी पहचान दिनेश जायसवाल (30) निवासी दुदही नगर के रूप में हुई। उसके पिता नरेश जायसवाल स्थानीय स्तर पर गल्ले का व्यवसाय करते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि युवक रात के समय ठाढ़िभार गांव की गलियों में संदिग्ध हालात में घूम रहा था। जब कुछ लोगों ने रोककर पूछताछ की तो उसने बिना झिझक खुद को “सत्य का खोजी” बताया।

 थाना प्रभारी विशुनपुरा  ने बताया कि युवक मानसिक रूप से थोड़ा अस्थिर प्रतीत हो रहा है। फिलहाल उसकी जांच की जा रही है और परिवार को सूचना दे दी गई है। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं — कोई उसे “आध्यात्मिक चोर” बता रहा है तो कोई कह रहा है, “सत्य की खोज में पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया!”

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking