खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त किसानों के गन्ना की रिकॉर्ड पेराई कर रविवार की शाम सत्र 2025-26 का सत्रावसान कर दिया। मिल बंद होने के अवसर पर प्रबंधन सहित सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
आईपीएल चीनी मिल खड्डा के प्रधान प्रवंधक एनपी सिंह ने बताया कि चीनी मिल के स्थापना वर्ष 1932 से अबतक के रिकार्ड सर्वाधिक पेराई कर वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चलकर 29.77 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की है। गत् वर्ष की तुलना में इस सत्र में बढी हुई क्षमता के बाद चीनी मिल ने 4.94 लाख कुंतल अधिक गन्ने की पेराई की है जिसमें किसान भाइयों एवं आईपीएल समूह मुख्यालय का बहुत योगदान है। केन हेड सुधीर कुमार ने सत्रावसान के अवसर पर बताया कि बीते 2024-2025 में चीनी मिल कुल 121 दिन चलकर कुल 24.83 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की थी। इस सत्र में किसानों को समयानुसार भुगतान भी किया गया है। उन्होंने किसान भाइयों से अपील की है कि वो गन्ने की अधिक से अधिक उत्पादन करें जिससे उनको लाभ मिल सके।
चीनी मिल बंद होने के अवसर पर वरिष्ठ गन्ना निरीक्षक पवन पटेल, इंजिनियरिंग हेड विजय मिश्रा, प्रोडक्शन हेड संतोष यादव, पर्चेज हेड धर्मेंद्र शास्त्री उप प्रवंधक शेर बहादुर, स.गन्ना प्रवंधक संदीप चौधरी, गन्ना अधिकारी मुन्ना सिंह सहित सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…
बोदरवार,कुशीनगर : – क्षेत्र के ग्राम सभा भलुही में ग्रामीणों द्वारा आयोजित नौ दिवसीय…
पड़रौना,कुशीनगर। रविवार को सीएमओ सभागार में बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की जनपद ईकाई का…
कुशीनगर। महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तरयासुजान पुलिस…