News Addaa WhatsApp Group

आखिर….22 दिनों बाद जिंदगी की जंग हार गई दरीदंगी की शिकार नाबालिग किशोरी

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 22, 2024  |  8:18 PM

19 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आखिर….22 दिनों बाद जिंदगी की जंग हार गई दरीदंगी की शिकार नाबालिग किशोरी
  • हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना के बाद दरींदो ने पिलाया था जहरीला पदार्थ

खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन सप्ताह पूर्व एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद जहरीली पदार्थ पिलाने के बाद हालत बिगड़ने पर नाबालिग किशोरी को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम आदि की कार्रवाई में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर सुदृढ़ीकरण नहीं, भ्रष्टाचार का सुदृढ़ीकरण! भ्रष्टाचार पार्ट (चार)...

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव में बीते 30 जून को गांव के दो युवकों द्वारा एक किशोरी के साथ अमानवीय कृत्य करते हुए सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद जहरीली पदार्थ पिला दिया था और आरोपित मौके से फरार हो गए थे। किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, यहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया था जहां दरीदंगी की शिकार जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रही थी। इधर पीड़ित पक्ष की तहरीर पर हनुमानगंज पुलिस ने स्टीफन व अंगद निवासी बेलवनिया मिशन (दरगौली) के विरुद्ध आईपीसी की धारा 376डी, 328, 323, 506 एवं पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर एक हफ्ते पूर्व दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोमवार को मेडिकल कॉलेज में इलाजरत नाबालिग ने दम तोड़ दिया तो परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस शव को कब्जे मेंआ लेकर पोस्टमार्टम आदि की कार्रवाई में जुटी गई है।

इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश चन्द्र भट्ट का कहना है कि वह विभागीय कार्य से हाईकोर्ट आया हूं। मामले को लेकर हनुमानगंज पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

संबंधित खबरें
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद

बोदरवार, कुशीनगर :- देश और प्रदेश में स्थित भाजपा की सरकार में विकास की…

कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली
कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली

कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking