News Addaa WhatsApp Group

अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन परिवारों का पशुशाला व भूसा जलकर राख, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 4, 2026  |  8:28 PM

235 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन परिवारों का पशुशाला व भूसा जलकर राख, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

हाटा कुशीनगर, स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के लालीपार गांव में सोमवार दोपहर करीब दो बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग गांव के बीचों-बीच बनी पशुशालाओं में लगी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में उदयभान यादव, प्रकाश यादव और रामाश्रय यादव की गाय-भैंस रखने के लिए बनाई गई घोठा (पशुशाला) पूरी तरह जलकर राख हो गई।
आग की चपेट में आने से पशुओं के चारे के लिए रखा गया भूसा, लकड़ी की चौकी, कंबल सहित अन्य घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी पशु के हताहत होने की सूचना नहीं है।
आग लगते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण बाल्टी और अन्य साधनों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत और अथक प्रयास के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, जिससे आग आसपास के घरों तक फैलने से रोक ली गई। यदि समय पर आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो नुकसान और भी बड़ा हो सकता था।
आग से सब कुछ जलकर राख हो जाने के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है। उनके सामने पशुओं के चारे और रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। पीड़ितों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। हल्का लेखपाल रंजू यादव के द्वारा नुकसान का आकलन कराए जाने की बात कही गई है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

संबंधित खबरें
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking